Author: Udit Vani

उदित वाणी जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण (Surprise Inspection) किया। इस औचक दौरे का मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में अनुशासन, कर्मचारियों की उपस्थिति और स्वच्छता मानकों की समीक्षा करना था। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, निर्वाचन, विधि शाखा और समाज कल्याण सहित एक दर्जन से अधिक विभागों का जायजा लिया। उपस्थिति पंजी की जांच और बायोमीट्रिक हाजिरी पर कड़ाई निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने उपस्थिति पंजी (Attendance Register) की गहनता से जांच की। उन्होंने अनुपस्थित कर्मियों के बारे में संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की…

Read More

उदित वाणी, मुंबई : मध्यपूर्व में तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ. दिन के अंत में सेंसेक्स 918.60 अंक या 1.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,550.25 और निफ्टी 275.50 अंक या 1.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,050.60 पर था. बाजार में तेजी का नेतृत्व ऑटो स्टॉक्स ने किया. इस कारण सूचकांक में निफ्टी ऑटो 2.85 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था. निफ्टी रियल्टी 2.08 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 2.06 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 2.01 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 1.98 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.74 प्रतिशत…

Read More

उदित वाणी जमशेदपुर : शहर में लगातार बढ़ रही चापड़बाजी की घटनाओं को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने वरीय आरक्षी अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन सौंपकर अविलंब कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में “चाइनीज चापड़” को खतरनाक हथियार की श्रेणी में शामिल कर इसकी बिक्री, सार्वजनिक इस्तेमाल और शहर में आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आए दिन चापड़ से हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। यह हथियार बेहद घातक है और इसके वार से गंभीर चोट व अत्यधिक रक्तस्राव के…

Read More

उदित वाणी, रांची : झारखंड में बायो-मेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अख्तियार किया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट कर दिया कि अब बिना उपचार (अनट्रीटेड) बायो-मेडिकल कचरे को 48 घंटे से अधिक समय तक किसी भी हाल में संग्रहित नहीं रखा जा सकेगा। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में राज्य में बायो वेस्ट निपटारे के लिए नई कॉम्प्रिहेंसिव गाइडलाइन तैयार करने का निर्णय लिया गया। नई व्यवस्था के तहत कचरे की निगरानी के लिए बारकोडिंग और जीपीएस…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: लौहनगरी के प्रतिष्ठित लोयोला स्कूल में शुक्रवार को अत्यंत उत्साह और गौरव के साथ NCC (नेशनल कैडेट कोर) स्थापना दिवस मनाया गया। इस विशेष अवसर पर कैडेट्स, शिक्षकों और गणमान्य अतिथियों ने एनसीसी के आदर्शों और मूल्यों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। अनुशासन और नेतृत्व का संगम: कर्नल विनय आहूजा रहे मुख्य अतिथि समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए 37 बटालियन झारखंड के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनय आहूजा और सेना मेडल विजेता सूबेदार मेजर नवीन खंडेल विशेष रूप से उपस्थित थे। अतिथियों ने कैडेटों को संबोधित करते हुए अनुशासन, चरित्र निर्माण और नि:स्वार्थ सेवा की भावना…

Read More

उदित वाणी, सरायकेला: झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और विश्वप्रसिद्ध छऊ नृत्य को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरायकेला में ‘राजकीय चैत्र पर्व-सह-छऊ महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक किया जाएगा. पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में जिला प्रशासन एवं राजकीय छऊ नृत्य कला केन्द्र के संयुक्त प्रयास से यह तीन दिवसीय महोत्सव आयोजित हो रहा है. मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन, कई गणमान्य होंगे शामिल महोत्सव का उद्घाटन 11 अप्रैल को संध्या 7 बजे भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में होगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे. इस…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को विस्तार से सुना। इस दौरान उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया। इन प्रमुख समस्याओं पर नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों ने व्यक्तिगत और सामाजिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दे उपायुक्त के समक्ष रखे। मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए: आवास एवं भूमि: बिरसानगर में पीएम आवास का…

Read More

उदित वाणी, आदित्यपुर (का.प्र.) : राम स्वरुप सिंह उर्फ आर एस सिंह, संस्थापक अध्यक्ष, वृद्ध शांति निकेतन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आदित्यपुर-02 स्थित मार्ग संख्या-32 के कार्यालय में आयोजित हुआ, जहाँ उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आदित्यपुर में कई सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई और समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान एजाइल लर्निंग के निदेशक अमरेश कुमार ने वृद्ध शांति निकेतन को 2000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की।…

Read More

उदित वाणी, सरायकेला/राजनगर : तुमुंग गाँव में शुक्रवार को 125 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। राजनगर प्रखंड के तुमुंग पंचायत अंतर्गत आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सुबह गाँव के छोर स्थित तालाब से पूजा-अर्चना के बाद कन्याओं ने पवित्र जल से कलश भरा और भजन-कीर्तन के साथ यात्रा प्रारंभ की। कलश यात्रा शिव मंदिर होते हुए हरिमंदिर पहुँची, जहाँ विधिवत कलश स्थापना की गई। शनिवार से गाँव में अष्टम प्रहर अखंड राधा–गोविंद हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ है। कलश यात्रा के बाद शाम को गंध (धूप–दीप) समारोह का आयोजन किया जाएगा। पूरे आयोजन को लेकर गाँव में उत्साह का…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर :  जमशेदपुर के हाता-जादूगोड़ा मुख्य मार्ग स्थित रंकिणी मंदिर परिसर के धुमकुड़िया भवन में शुक्रवार को भूमिज समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को सशक्त बनाना और पेसा (PESA) कानून के तहत ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में सिंहभूम, मानभूम, बराहभूम और धालभूम क्षेत्रों से आए हातु सरदार, मुड़ा, नाया और डाकुआ ने हिस्सा लिया। विधायक संजीव सरदार के प्रयास से मिली पारंपरिक व्यवस्था को मान्यता पोटका के विधायक संजीव सरदार इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। बैठक में वक्ताओं ने जानकारी दी…

Read More