उदित वाणी, जमशेदपुर : जेकेपीसीपीएल वर्कर्स यूनियन ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर कपिल मोदी का हार्दिक स्वागत किया. समारोह को संबोधित करते हुए कपिल मोदी ने कहा कि उन्होंने टाटा स्टील में 30 वर्ष से अधिक समय तक विभिन्न पदों पर कार्य किया है.
उन्होंने जेकेपीसीपीएल की संस्कृति की सराहना करते हुए कहा, “मुझे बताया गया है कि यहां की संस्कृति बहुत अच्छी है और मैं कर्मचारियों से सीधा जुड़ाव में विश्वास रखता हूं.”कार्यक्रम के दौरान जेकेपीसीपीएल वर्कर्स यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शाहनवाज आलम ने नए एमडी का स्वागत किया. यूनियन के महासचिव रवि कुमार, कोषाध्यक्ष चिरंजीवी और अन्य समिति सदस्य भी उपस्थित थे.
कंपनी के एचआर हेड तौसीफ इकबाल भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि पिछले 10 वर्षों में कंपनी ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और अब कपिल मोदी के नेतृत्व में हर मोर्चे पर नई रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य है.
नए प्रबंधन के प्रति विश्वास जताते हुए यूनियन नेताओं ने कहा कि श्री कपिल मोदी के मार्गदर्शन में जेकेपीसीपीएल और भी ऊंचाइयों को छुएगा. कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में समाप्त हुआ. यह स्वागत समारोह जेकेपीसीपीएल में प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच बेहतर संबंध एवं सहयोग की मजबूत नींव को दर्शाता है.


