उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव का ऐलान किया है. कंपनी के मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार श्री पद्मपाल को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. सर्कुलर के मुताबिक पद्मपाल अब वीपी ऑपरेशंस कलिंगानगर को रिपोर्ट करेंगे. वे वर्तमान में मेसर्स नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड में डेपुटेशन पर हैं.
आईएल टू अधिकारी पद्मपाल प्रशासनिक प्रयोजनों के लिए जाजपुर से ही कार्य जारी रखेंगे. यह बदलाव 2 मई 2026 से प्रभावी हो गया है. यह संगठनात्मक बदलाव टाटा स्टील के संचालन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है.
Advertisement
<


