उदित वाणी, जमशेदपुर : पोटका प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में इन दिनों अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन भक्ति और आस्था के माहौल में हो रहा है. इन धार्मिक आयोजनों में पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.
केरकेटा गांव में भक्ति का माहौल
टाँगराइन पंचायत के केरकेटा गांव स्थित हरि मंदिर प्रांगण में सार्वजनिक अखण्ड हरिनाम संकीर्तन समिति द्वारा भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार ने भाग लेकर श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना की. उन्होंने कहा कि हरिनाम संकीर्तन से मन की शुद्धि होती है और क्रोध व लोभ जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियां समाप्त होती हैं. इस अवसर पर सोसो प्रधान, हेमंतो महाकुड, लाल बहादुर पुराण, रंजीत महाकुड, सुभाष पुराण समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.
सानग्राम में जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजन
सानग्राम पंचायत स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में भी विधायक शामिल हुए. उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की. कार्यक्रम में शंभूनाथ मिश्रा, तपन मंडल, निवारण मंडल, अभिषेक सरदार, पीयूष मंडल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
शंकरदा पंचायत में श्रद्धा का संगम
शंकरदा पंचायत में श्री श्री सार्वजनिन अखण्ड हरिनाम संकीर्तन राधा-गोविंद संकीर्तन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी विधायक ने भाग लिया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी एकता को मजबूत करते हैं.
मौके पर गणेश भगत, ईश्वर भगत, चांदीचरण गोप, समीर कुमार गोप, बादल भगत सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे.


