Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
सरायकेला छऊ महोत्सव 2026: सोना मोहापात्रा का लाइव शो खास आकर्षण, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
उदित वाणी, सरायकेला: झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और विश्वप्रसिद्ध छऊ नृत्य को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरायकेला में ‘राजकीय चैत्र पर्व-सह-छऊ महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक किया जाएगा. पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में जिला प्रशासन एवं राजकीय छऊ नृत्य कला केन्द्र के संयुक्त प्रयास से यह तीन दिवसीय महोत्सव आयोजित हो रहा है. मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन, कई गणमान्य होंगे शामिल महोत्सव का उद्घाटन 11 अप्रैल को संध्या 7 बजे भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में होगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे. इस…
उदित वाणी, जमशेदपुर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को विस्तार से सुना। इस दौरान उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया। इन प्रमुख समस्याओं पर नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों ने व्यक्तिगत और सामाजिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दे उपायुक्त के समक्ष रखे। मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए: आवास एवं भूमि: बिरसानगर में पीएम आवास का…
उदित वाणी, आदित्यपुर (का.प्र.) : राम स्वरुप सिंह उर्फ आर एस सिंह, संस्थापक अध्यक्ष, वृद्ध शांति निकेतन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आदित्यपुर-02 स्थित मार्ग संख्या-32 के कार्यालय में आयोजित हुआ, जहाँ उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आदित्यपुर में कई सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई और समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान एजाइल लर्निंग के निदेशक अमरेश कुमार ने वृद्ध शांति निकेतन को 2000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की।…
उदित वाणी, सरायकेला/राजनगर : तुमुंग गाँव में शुक्रवार को 125 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। राजनगर प्रखंड के तुमुंग पंचायत अंतर्गत आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सुबह गाँव के छोर स्थित तालाब से पूजा-अर्चना के बाद कन्याओं ने पवित्र जल से कलश भरा और भजन-कीर्तन के साथ यात्रा प्रारंभ की। कलश यात्रा शिव मंदिर होते हुए हरिमंदिर पहुँची, जहाँ विधिवत कलश स्थापना की गई। शनिवार से गाँव में अष्टम प्रहर अखंड राधा–गोविंद हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ है। कलश यात्रा के बाद शाम को गंध (धूप–दीप) समारोह का आयोजन किया जाएगा। पूरे आयोजन को लेकर गाँव में उत्साह का…
JAMSHEDPUR: पेसा कानून से मजबूत होगी भूमिज समाज की स्वशासन व्यवस्था, रंकिणी मंदिर में हुई अहम बैठक, जानिए क्या बोले विधायक संजीव सरदार
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के हाता-जादूगोड़ा मुख्य मार्ग स्थित रंकिणी मंदिर परिसर के धुमकुड़िया भवन में शुक्रवार को भूमिज समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को सशक्त बनाना और पेसा (PESA) कानून के तहत ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में सिंहभूम, मानभूम, बराहभूम और धालभूम क्षेत्रों से आए हातु सरदार, मुड़ा, नाया और डाकुआ ने हिस्सा लिया। विधायक संजीव सरदार के प्रयास से मिली पारंपरिक व्यवस्था को मान्यता पोटका के विधायक संजीव सरदार इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। बैठक में वक्ताओं ने जानकारी दी…
JAMSHEDPUR Rural new transformer: तुंगबुरु में लगा 63 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों में खुशी
उदित वाणी, पटमदा: पटमदा प्रखंड अंतर्गत तुंगबुरु गांव के बुरूडीह टोला में शुक्रवार को बिजली की आपूर्ति शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया। विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू की पहल पर बिजली विभाग ने शुक्रवार को 25 केवी के पुराने एवं खराब ट्रांसफॉर्मर के बदले 63 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया। कड़ी धूप के बावजूद लाइनमैन सुरेश कुमार रजक एवं विभाग के अन्य कर्मियों ने घंटों मेहनत कर विद्युतापूर्ति बहाल कराई। करीब 17 दिनों के लंबे इंतजार के बाद बिजली आने से ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। बिजली बहाल होने से अब बच्चों की पढ़ाई सहित…
RANCHI: छऊ महोत्सव 2026: 11 से 13 अप्रैल तक होगा भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन उपायुक्त ने दिया आमंत्रण
उदित वाणी, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को आगामी राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया। 11 से 13 अप्रैल तक होगा भव्य आयोजन उपायुक्त ने जानकारी दी कि तीन दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का आयोजन 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक बिरसा मुंडा स्टेडियम में किया जाएगा। यह महोत्सव क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और छऊ नृत्य की विरासत को प्रदर्शित करने का…
JAMSHEDPUR: तड़ीपार का उल्लंघन पड़ा भारी: परसुडीह पुलिस की कार्रवाई में रौशन सिंह पर नई प्राथमिकी दर्ज
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध पर सख्त रुख अपनाते हुए तड़ीपार अपराधी रौशन सिंह उर्फ पाका के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है। हाल ही में अपराध की योजना बनाते पकड़े गए रौशन पर अब तड़ीपार आदेश का उल्लंघन करने का आरोप भी जुड़ गया है। इस संबंध में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकिर आलम के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बीते दिनों गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया था, जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक…
UditVani, Jamshedpur: Loyola School Jamshedpur organised an impactful mental health awareness session for students of Classes VIII and IX at the Fasy Auditorium on Friday, aiming to address the growing concerns surrounding digital overexposure among adolescents. The session was conducted by Dr. Geethu Parvathy, Assistant Professor in the Department of Psychiatry at Manipal Tata Medical College. Focusing on the theme “Mental Health and Digital Desensitization.” She highlighted how excessive screen time and constant digital engagement can affect emotional sensitivity, attention span, and overall psychological well-being. Through an interactive and thought-provoking approach, students were encouraged to introspect on their digital habits…
JAMSHEDPUR: जमशेदपुर में दूषित पानी की सप्लाई से बढ़ रहा खतरा, उपायुक्त को सौंपा गया शिकायत पत्र, TSUISL पर गंभीर आरोप
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर में पानी की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जमशेदपुर अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (TSUISL) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र में शहर के विभिन्न इलाकों में दूषित पानी की आपूर्ति का मुद्दा उठाया गया है। 20-25 दिनों से लगातार आ रही शिकायतें शिकायत पत्र के अनुसार, पिछले 20-25 दिनों से जमशेदपुर शहर के कई क्षेत्रों-विशेषकर कदमा, सोनारी, बारीडीह, भालूबासा, शास्त्रीनगर और मानगो-में गंदे एवं बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे…
