उदित वाणी, आदित्यपुर (का.प्र.) : राम स्वरुप सिंह उर्फ आर एस सिंह, संस्थापक अध्यक्ष, वृद्ध शांति निकेतन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आदित्यपुर-02 स्थित मार्ग संख्या-32 के कार्यालय में आयोजित हुआ, जहाँ उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आदित्यपुर में कई सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई और समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान एजाइल लर्निंग के निदेशक अमरेश कुमार ने वृद्ध शांति निकेतन को 2000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की। वहीं, कैतुका परिवार की ओर से आनंद प्रकाश, सुनील कुमार और संजय कुमार ने वृद्धों के बीच दर्जनों छातों का वितरण किया।
इस मौके पर अधिवक्ता ओमप्रकाश ने अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आदित्यपुर के अन्य दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी नमन किया।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष चंद्रमा पांडेय, महासचिव निहार रंजन होर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


