उदित वाणी, आदित्यपुर : बंगाल में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में आज संध्या समय आदित्यपुर में जुलूस निकाला गया. विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ0 जे एन दास के नेतृत्व में टोल ब्रिज के पास से शुरु हुआ जुलूस आरआईटी मोड़ तक गया. इस दौरान वहाँ जमकर आतिशबाजी की गई तथा आगंतुकों के बीच लड्डू का वितरण भी किया गया. इस अवसर पर अनिशा सिन्हा, प्रिंस सिंह आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<


