Author: Udit Vani

उदित वाणी, रांची :  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को आगामी राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया। 11 से 13 अप्रैल तक होगा भव्य आयोजन उपायुक्त ने जानकारी दी कि तीन दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का आयोजन 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक बिरसा मुंडा स्टेडियम में किया जाएगा। यह महोत्सव क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और छऊ नृत्य की विरासत को प्रदर्शित करने का…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध पर सख्त रुख अपनाते हुए तड़ीपार अपराधी रौशन सिंह उर्फ पाका के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है। हाल ही में अपराध की योजना बनाते पकड़े गए रौशन पर अब तड़ीपार आदेश का उल्लंघन करने का आरोप भी जुड़ गया है। इस संबंध में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकिर आलम के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बीते दिनों गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया था, जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक…

Read More

UditVani, Jamshedpur:  Loyola School Jamshedpur organised an impactful mental health awareness session for students of Classes VIII and IX at the Fasy Auditorium on Friday, aiming to address the growing concerns surrounding digital overexposure among adolescents. The session was conducted by Dr. Geethu Parvathy, Assistant Professor in the Department of Psychiatry at Manipal Tata Medical College. Focusing on the theme “Mental Health and Digital Desensitization.” She highlighted how excessive screen time and constant digital engagement can affect emotional sensitivity, attention span, and overall psychological well-being. Through an interactive and thought-provoking approach, students were encouraged to introspect on their digital habits…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर में पानी की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जमशेदपुर अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (TSUISL) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र में शहर के विभिन्न इलाकों में दूषित पानी की आपूर्ति का मुद्दा उठाया गया है। 20-25 दिनों से लगातार आ रही शिकायतें शिकायत पत्र के अनुसार, पिछले 20-25 दिनों से जमशेदपुर शहर के कई क्षेत्रों-विशेषकर कदमा, सोनारी, बारीडीह, भालूबासा, शास्त्रीनगर और मानगो-में गंदे एवं बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे…

Read More

उदित वाणी, आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आशियाना रोड सालडीह बस्ती में हुए मंगलवार 7 अप्रैल 2026 को भाजपा नेता सपन दास के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. SP मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर SDPO के नेतृत्व में गठित SIT ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार और स्कूटी भी बरामद की है. पुलिस ने आदित्यपुर थाना कांड सं0-95/26 के तहत BNS की धारा 109/3(5) और 27 आर्म्स…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर :  सोनारी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 27 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। मामला गांधी रोड, पुराना सोनारी का है। मृतका की पहचान पूजा कुमारी के रूप में हुई है। इस संबंध में उसके पिता बैजनाथ प्रसाद ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार, 9 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे पूजा ने घर के एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर परिवार वालों को शक हुआ।…

Read More

उदित वाणी, कोलकाता: राशन वितरण मामले में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में 12 स्थानों पर एक साथ छापा मारा। सूत्रों के अनुसार, जिन स्थानों पर ईडी के तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं, उनमें कोलकाता के साथ-साथ उत्तर 24 परगना, मुर्शिदाबाद और कोलकाता से सटे हावड़ा जैसे जिले शामिल हैं। कोलकाता में जिन स्थानों पर छापेमारी की जा रही है, उनमें मध्य कोलकाता के प्रमुख व्यावसायिक भवन पोद्दार कोर्ट में एक व्यवसायी का कार्यालय और दक्षिण कोलकाता के मिंटो पार्क में एक अन्य व्यवसायी का कार्यालय शामिल…

Read More

उदित वाणी नई दिल्ली: इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दिया है। इससे चल रही महाभियोग कार्यवाही के बीच उनके कार्यकाल का अचानक अंत हो गया है। अपने पत्र में न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने कहा, “मैं आपके इस गरिमामय पद पर उन कारणों का बोझ नहीं डालना चाहता, जिन्होंने मुझे यह पत्र लिखने के लिए बाध्य किया,” और यह भी जोड़ा कि गहरे दुख के साथ वे इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। पत्र में लिखा है, “इस पद पर सेवा करना मेरे…

Read More

उदित वाणी जमशेदपुर: लगभग दो दशक तक बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले नीतीश कुमार ने शुक्रवार दोपहर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। नई दिल्ली में राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ दिलाई। इस मौके पर राज्यसभा में नेता सदन व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन, कांग्रेस के जयराम रमेश, जेडीयू व भाजपा नेता मौजूद रहे। नीतीश कुमार के इस शपथग्रहण के साथ ही बिहार की सियासत में भी एक ऐतिहासिक बदलाव की शुरुआत हो गई है। गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

Read More

उदित वाणी, दिल्ली:  सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में करीब 1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) करने और सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की मांग में कमी आने से कीमती धातुओं पर दबाव बना। एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव (5 जून) 0.50 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 1,52,419 रुपए प्रति 10 ग्राम के इंट्रा-डे लो तक पहुंच गया, जबकि दिन के दौरान सोने ने दिन के दौरान 1,52,990 रुपए का उच्च स्तर भी छुआ। हालांकि खबर लिखे जाने तक (दोपहर करीब 12 बजे) यह…

Read More