
उदित वाणी, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को आगामी राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
11 से 13 अप्रैल तक होगा भव्य आयोजन
उपायुक्त ने जानकारी दी कि तीन दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का आयोजन 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक बिरसा मुंडा स्टेडियम में किया जाएगा। यह महोत्सव क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और छऊ नृत्य की विरासत को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
तैयारियों की दी विस्तृत जानकारी
इस अवसर पर उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को महोत्सव की तैयारियों से भी अवगत कराया। आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं, सुरक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आगंतुकों की सुविधाओं को लेकर की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
सांस्कृतिक धरोहर को मिलेगा बढ़ावा
राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव हर वर्ष क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाता है। इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।

