Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
उदित वाणी,जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कॉलोनी रोड नंबर 5 में एक दर्दनाक हादसे में अधेड़ व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान आशीष कुमार चैटर्जी (55) के रूप में हुई है, जो धनबाद के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, वे 29 मार्च को अपनी बहन के घर श्राद्धकर्म में शामिल होने जमशेदपुर आए थे। 31 मार्च की रात करीब 9 बजे वे…
JAMSHEDPUR CRIME: चापड़ हमले का शिकार युवक ने तोड़ा दम, आरोपी फरार—इलाके में दहशत का माहौल
उदित वाणी,जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टुइलाडुंगरी में हुए चापड़ हमले के मामले में घायल युवक कमलजीत सिंह (20) की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी मिलन फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। मृतक के पिता मनोज सिंह ने बताया कि मिलन ने शराब के नशे में उनके बेटे पर चापड़ से हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उसे टाटा मुख्य अस्पताल (एजीएम) में भर्ती कराया। स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर किया, जहां से…
उदित वाणी,जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में जनगणना 2027 का पहला चरण आज 1 अप्रैल से शुरू हो गया है। इस बार जनगणना को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल सिस्टम पर विशेष फोकस किया गया है। खास बात यह है कि अब लोग घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से भी अपनी जानकारी स्वयं भर सकते हैं। जनगणना प्रभारी सह डीसीएलआर सच्चिदानंद महतो ने बताया कि जिले में जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी की गई है। करीब 4 हजार गणनाकर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहिया और अन्य सरकारी कर्मी शामिल…
JHARKHAND: झारखंड में बड़े सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी: हाई कोर्ट सख्त, सरकार बोली- जल्द भरे जाएंगे खाली पद
उदित वाणी,रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग और राज्य सूचना आयोग जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्थाओं में लंबे समय से लंबित नियुक्तियों को भरने के बारे में राज्य सरकार से 13 अप्रैल तक जानकारी मांगी है. बुधवार को चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने इस मामले से जुड़ी जनहित और अवमानना याचिकाओं पर सुनवाई की. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार का पक्ष रखते हुए महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत को महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पिछली सुनवाई के बाद मुख्यमंत्री आवास पर चयन समिति की एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई थी,…
JAMSHEPDUR: साकची में ‘दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी’ का उद्घाटन, शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल
उदित वाणी,जमशेदपुर : साकची क्षेत्र में शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत “दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी” का आज भव्य उद्घाटन उपायुक्त द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू उपस्थित रहीं। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने लाइब्रेरी की व्यवस्थाओं और उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तकालय क्षेत्र के छात्रों और युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन साबित होगा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस…
उदित वाणी,जमशेदपुर : चाकुलिया प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से 4 अप्रैल 2026 तक चाकुलिया एवं धालभूमगढ़ सब स्टेशन क्षेत्र में 33 केवीए इंसुलेटर बदलने, मीट स्कीम पोल लगाने और मेंटेनेंस कार्य किए जाएंगे। इस दौरान प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। विभाग ने नागरिकों से इस अवधि में आवश्यक बिजली के उपयोग की पूर्व तैयारी करने का अनुरोध किया है। विद्युत विभाग ने इस काम को सुरक्षित और…
JHARKHAND: रिहायशी इलाके में दिखा दुर्लभ स्मॉल इंडियन सिवेट, ग्रामीणों में दहशत, देखें VIDEO
उदित वाणी,पाकुड़: पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के एक गांव में मंगलवार को एक दुर्लभ वन्यजीव स्मॉल इंडियन सिवेट (कबर/कस्तूरी बिल्ली) के देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया. आमतौर पर जंगलों में रहने वाला यह निशाचर जीव देर तक गांव की गलियों में घूमता रहा, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. इस अनोखे जीव की मौजूदगी से लोगों में भय का माहौल बन गया. एहतियात के तौर पर बच्चों को घरों के अंदर रहने की हिदायत दी गई. कई ग्रामीणों ने इस दौरान मोबाइल से फोटो और वीडियो भी बनाए, जो अब सोशल मीडिया पर…
झारखंड स्टेट बार काउंसिल मतगणना: मतपेटियों से निकला वकीलों का मूड, जानिए जमशेदपुर से किसे मिले कितने मत, जिला बार संघ का कौन प्रत्याशी टॉप पर?
उदित वाणी, रांची/जमशेदपुर: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव (2026-31) की मतगणना 20 मार्च को रांची स्थित स्टेट बार काउंसिल भवन में शुरू हुई. नौवें दिन (31 मार्च 2026) की मतगणना के बाद जमशेदपुर से जुड़े बैलेट्स ने कई उम्मीदवारों की स्थिति को निर्णायक रूप से प्रभावित किया है. नौवें दिन तक के आंकड़ों में शहर के अधिवक्ताओं का रुझान साफ दिखाई देने लगा है. यह भी पढ़े : झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव- Counting Update: मृत्युंजय श्रीवास्तव शीर्ष पर, कड़ी टक्कर जारी जमशेदपुर में किसे सबसे ज्यादा वोट: 12 मार्च 2026 को संपन्न हुए झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में…
झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव- Counting Update: मृत्युंजय श्रीवास्तव शीर्ष पर, कड़ी टक्कर जारी
उदित वाणी, रांची/जमशेदपुर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव (2026-31) की मतगणना मंगलवार को अपने नौवें दिन में प्रवेश कर गई. जैसे-जैसे मतों की गिनती आगे बढ़ रही है, हार-जीत का अंतर सिमटता जा रहा है और मुकाबला बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुँच गया है. कई दिग्गज अधिवक्ताओं के बीच वोटों का अंतर सीमित होने से अंतिम परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी हुई है. मृत्युंजय श्रीवास्तव सबसे आगे: नौवें दिन (31 मार्च 2026) की मतगणना के बाद, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव (बोकारो) 454 वोटों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं. उनके ठीक पीछे अब्दुल कलाम राशिदी 453 वोट लेकर दूसरे…
Ranchi Enforcement Directorate Transfer: प्रभाकर प्रभात बने ED रांची जोन के संयुक्त निदेशक, अजय लुहाच का रायपुर तबादला
उदित वाणी,रांची: प्रभाकर प्रभात (IRS IT: 2013) रांची ईडी जोनल के नए जॉइंट डायरेक्टर बनाए गए हैं. वहीं, अजय लुहाच का तबादला रांची से रायपुर किया गया है. प्रभाकर प्रभात इससे पहले रायपुर के संयुक्त निदेशक थे. उनकी नियुक्ति 12 अन्य संयुक्त निदेशकों के साथ की गई है. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है. ED रांची जोनल के संयुक्त निदेशक अजय लुहाच का तबादला रायपुर कर दिया गया है. वे जनवरी 2025 से रांची में पदस्थापित थे. प्रवर्तन निदेशालय ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया, जिसमें कई फेरबदल किए गए अधिसूचना के…
