
उदित वाणी,जमशेदपुर : चाकुलिया प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से 4 अप्रैल 2026 तक चाकुलिया एवं धालभूमगढ़ सब स्टेशन क्षेत्र में 33 केवीए इंसुलेटर बदलने, मीट स्कीम पोल लगाने और मेंटेनेंस कार्य किए जाएंगे।
इस दौरान प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। विभाग ने नागरिकों से इस अवधि में आवश्यक बिजली के उपयोग की पूर्व तैयारी करने का अनुरोध किया है।
विद्युत विभाग ने इस काम को सुरक्षित और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए सभी आवश्यक सावधानियाँ बरतने की जानकारी दी है।निवासियों से अपील की गई है कि इस दौरान किसी भी विद्युत संबंधी कार्य या उपकरण के इस्तेमाल में सतर्क रहें।

