Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
Ranchi Enforcement Directorate Transfer: प्रभाकर प्रभात बने ED रांची जोन के संयुक्त निदेशक, अजय लुहाच का रायपुर तबादला
उदित वाणी,रांची: प्रभाकर प्रभात (IRS IT: 2013) रांची ईडी जोनल के नए जॉइंट डायरेक्टर बनाए गए हैं. वहीं, अजय लुहाच का तबादला रांची से रायपुर किया गया है. प्रभाकर प्रभात इससे पहले रायपुर के संयुक्त निदेशक थे. उनकी नियुक्ति 12 अन्य संयुक्त निदेशकों के साथ की गई है. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है. ED रांची जोनल के संयुक्त निदेशक अजय लुहाच का तबादला रायपुर कर दिया गया है. वे जनवरी 2025 से रांची में पदस्थापित थे. प्रवर्तन निदेशालय ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया, जिसमें कई फेरबदल किए गए अधिसूचना के…
Dobo Road Accident: कांदरबेड़ा-डोबो मार्ग पर भीषण टक्कर: हाईवा चालक की दर्दनाक मौत, ट्रक चालक गंभीर
उदित वाणी,झारखंड: कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत कांदरबेड़ा-डोबो मार्ग पर बुधवार को एक भयावह सड़क हादसा हो गया, जिसमें हाईवा चालक रोशन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। जानकारी के अनुसार, रोशन सिंह जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सुखिया बस्ती का निवासी था। वह हाईवा लेकर जमशेदपुर से चांडिल की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी…
Jamshedpur Road Accident: स्टेशन रोड पर बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित बोलेरो नाली में समाई, चालक सुरक्षित
उदित वाणी,जमशेदपुर : शहर के व्यस्त स्टेशन रोड पर मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी नाली में जा घुसी। यह घटना रात करीब 11:30 बजे संकट पेट्रोल पंप के पास हुई, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार में जा रही बोलेरो का संतुलन अचानक बिगड़ गया, जिसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सीधे नाली में उतर गई। हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में चालक सहित वाहन में सवार किसी भी व्यक्ति…
उदित वाणी,नई दिल्ली: वित्तीय वर्ष के पहले दिन ही महंगाई का झटका लगा है। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों (आयल पीएसयूएस) ने आज, यानी 1 अप्रैल से अपने 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 195.50 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी की है। अब दिल्ली में इस सिलेंडर का दाम बढ़ कर 1883 रुपये से बढ़कर 2078.50 रुपये हो गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1 मार्च को 1768.50 रुपये थे, जो 7 मार्च को बढ़कर 1883 रुपये हो गए थे। इसके बाद अब…
JAMSHEDPUR: सुवर्णरेखा नदी में हजारों मछलियों की मौत, भुइंयाडीह में नदी किनारे मिला बड़ा जखीरा
उदित वाणी, जमशेदपुर: सुवर्णरेखा नदी में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत का मामला सामने आया है. भुइंयाडीह लाल भट्ट नदी किनारे स्थित स्लम बस्ती के पास करीब 4 क्विंटल से अधिक मछलियां मृत अवस्था में पाई गई हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. सुबह जब स्थानीय लोग नदी किनारे पहुंचे, तो उन्होंने बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियों को किनारे पर जमा देखा. इन मछलियों का वजन करीब 250 ग्राम से लेकर डेढ़ किलोग्राम तक बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मृत मछलियों की वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है. प्रदूषण…
उदित वाणी, पाकुड़ : पाकुड़ के महेशपुर प्रखंड के एक गांव में मंगलवार को दुर्लभ कबर/कस्तूरी बिल्ली (स्मॉल इंडियन सिवेट) देखे जाने से हड़कंप मच गया. जंगलों में रहने वाला यह निशाचर वन्यजीव देर तक गलियों में घूमता रहा, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.इसकी मौजूदगी से लोगों में डर का माहौल भी रहा और बच्चों को घरों में रहने की हिदायत दी गई. कई ग्रामीणों ने मोबाइल से फोटो और वीडियो भी बनाए, जो अब चर्चा का विषय बने हुए हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, भोजन की कमी, जंगलों में कटाव या पर्यावरणीय बदलाव के कारण यह आबादी…
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर के स्टेशन रोड स्थित संकट पेट्रोल पंप के पास मंगलवार रात करीब 11:30 बजे एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा घुसी. घटना के बाद आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में चालक समेत किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई. स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन के असंतुलित होने के कारण यह घटना हुई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला. बाद में वाहन को बाहर निकालने का प्रयास किया गया.
Jamshedpur : “Wings to Soar, Roots to Remember” -Class 12 (2025–26) Bids Emotional Farewell at Sri Krishna Public School
Aarohi Das (Campus Representative) UditVani, Jamshedpur : Sri Krishna Public School bid an emotional and memorable farewell to its Class 12 batch of 2025–26 in a ceremony marked by warmth, pride, and inspiration. The event celebrated not just the end of a school journey, but the beginning of countless new aspirations. The ceremony commenced with an inspiring address by the Principal, Mrs. Purnima Tripathy, who extended her heartfelt blessings and words of wisdom to the outgoing students. Emphasizing perseverance, integrity, and courage, she encouraged students to embrace the future with confidence and determination, reminding them that their roots would always…
कोल्हान विश्वविद्यालय ने सेवानिवृत्ति के दिन ही रिटायरमेंटन के सभी वितीय लाभ देकर कायम की मिसाल
उदित वाणी, जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय ने प्रशासनिक संवेदनशीलता का उदाहरण पेश करते हुए राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. एस.एन. ठाकुर को उनकी सेवानिवृत्ति के दिन ही समस्त सेवानिवृत्ति लाभ प्रदान कर विदाई दी. स्नातककोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में आयोजित एक समारोह में डॉ. ठाकुर को उनकी 42 वर्षों की लंबी और उल्लेखनीय शैक्षणिक सेवा के उपरांत विदाई दी गई. अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज और विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में एक समर्पित शिक्षक और मार्गदर्शक के रूप में हज़ारों विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाई है. कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता के…
उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड के सरकारी विद्यालयों में बुधवार से नए शैक्षणिक सत्र का औपचारिक शंखनाद होने जा रहा है, लेकिन इस नए उत्साह के साथ शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए कड़े दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं. राज्य के शैक्षणिक ढांचे को व्यवस्थित और परिणामोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक शशि रंजन ने स्पष्ट किया है कि इस सत्र में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होगी. नए सत्र की शुरुआत के साथ ही सभी शिक्षकों और पारा शिक्षकों के लिए अपनी-अपनी कक्षाओं और विषयों के अनुसार ‘पाठ्य-योजना’ (लेसन प्लान ) तैयार करना अनिवार्य कर दिया…
