
उदित वाणी,रांची: प्रभाकर प्रभात (IRS IT: 2013) रांची ईडी जोनल के नए जॉइंट डायरेक्टर बनाए गए हैं. वहीं, अजय लुहाच का तबादला रांची से रायपुर किया गया है.
प्रभाकर प्रभात इससे पहले रायपुर के संयुक्त निदेशक थे. उनकी नियुक्ति 12 अन्य संयुक्त निदेशकों के साथ की गई है. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है. ED रांची जोनल के संयुक्त निदेशक अजय लुहाच का तबादला रायपुर कर दिया गया है. वे जनवरी 2025 से रांची में पदस्थापित थे.
प्रवर्तन निदेशालय ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया, जिसमें कई फेरबदल किए गए
अधिसूचना के अनुसार अवनीश तिवारी पणजी से चंडीगढ़, राकेश कुमार सुमन कोच्चि से लखनऊ, मयंक पांडे गुवाहाटी से मुंबई ,प्रभाकर प्रभात रायपुर से रांची ट्रांसफर किए गए हैं. जबकि अजय लुहाच रांची से रायपुर जा रहे हैं. माधुर डी. सिंह मुख्यालय से गुरुग्राम और राज कुमार लखनऊ से मुख्यालय स्थानांतरित किए गए है.
अतिरिक्त जिम्मेदारियां
अभयुदय ए. आनंद को कोच्चि जोनल कार्यालय, रामधन डागर को मुख्यालय, और सत्यमकाम दत्ता गुवाहाटी भेजे गए हैं. माधुर डी. सिंह को श्रीनगर का चार्ज भी मिला. वहीं, अजय लुहाच को पणजी जोनल कार्यालय की जिम्मेदारी भी सौंपा गया.
तबादले एक नज़र में :
प्रभाकर प्रभात → रायपुर से रांची
अजय लुहाच → रांची से रायपुर
मयंक पांडेय → गुवाहाटी से मुंबई
अवनीश तिवारी → पनाजी से चंडीगढ़
राकेश सुमन → कोच्चि से लखनऊ
मधुर सिंह → मुख्यालय (HQ) से गुरुग्राम
राज कुमार → लखनऊ से मुख्यालय (HQ)
प्रभाकर प्रभात 2013 बैच के IRS ऑफिसर हैं. वे मूलरूप से बिहार के नालंदा के रहने वाले हैं. उनकी पत्नी शिखा शेखर मेंटल हेल्थ के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. IRS अधिकारी के रूप में सेवा शुरू करने से पहले उन्होंने करीब सात वर्षों तक रेलवे में अपनी सेवाएं दीं.

