Author: Udit Vani

उदित वाणी, जमशेदपुर : इंकैब इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लंबित दिवालिया कार्यवाही के मामले में एक महत्वपूर्ण विकास हुआ है. नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) की प्रिंसिपल बेंच ने सोमवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा दायर अपील में 14-15 दिनों की देरी को माफ कर दिया. इससे दशकों से लंबित इस मामले में आगे सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है. एनसीएलएटी ने कंपनी अपील (इंसॉल्वेंसी) नंबर 224 ऑफ 2026 के साथ आई.ए. नंबर 814 ऑफ 2026 पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया. जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली बेंच ने ईपीएफओ की देरी माफी की अर्जी को…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : समावेशन और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए टाटा पावर ने विश्व ऑटिज्म अवेयरनेस डे के अवसर पर देश के विभिन्न स्थानों पर स्थित अपने प्रमुख कार्यालयों को नीले रंग में प्रकाशित किया. यह पहल कंपनी की फ्लैगशिप पे ऑटेन्शन पहल के तहत की गई, जिसका उद्देश्य ऑटिज्म के बारे में जागरूकता फैलाना, न्यूरोडाइवर्सिटी को स्वीकार करना और ऑटिज्म स्पेक्ट्रम पर रहने वाले व्यक्तियों के प्रति समर्थन प्रदर्शित करना है.इस देशव्यापी समन्वित प्रयास के अंतर्गत टाटा पावर ने निम्नलिखित प्रमुख स्थानों पर अपने कार्यालयों को नीले रंग में रोशन किया. दिल्ली में टाटा पावर…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एक अहम सफलता हासिल की है. टाइगर मोबाइल के जवान मोहम्मद तबरेज खान और उनकी टीम की सतर्कता से करीब 3 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया. जानकारी के मुताबिक, ओल्ड बारीडीह कोसी रोड के पास गश्ती के दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी, जो काले रंग का बैग लिए खड़ा था. उसकी हरकतों पर शक होने पर पुलिस ने तुरंत उसे रोककर तलाशी ली. जांच के दौरान बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : यात्री ट्रेनों की लगातार हो रही लेटलतीफी के खिलाफ मंगलवार को टाटानगर में बड़ा नागरिक धरना आयोजित होने जा रहा है. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की पहल पर बुलाए गए इस धरने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू होने वाला यह धरना टाटानगर रेलवे जंक्शन के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप आयोजित होगा. धरना को सफल बनाने के लिए जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया है. मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित की गईं, वहीं सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों से बड़ी संख्या में शामिल…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : समाहारणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बढ़ती गर्मी को देखते हुए उपायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुनिश्चित करने के लिए सभी खराब पड़े स्रोतों को तत्काल ठीक करने के कड़े निर्देश दिए हैं. गर्मी को देखते हुए पेयजल आपूर्ति पर विशेष ध्यान ग्रीष्म ऋतु की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार खराब पड़े चापाकल और जलमीनार की मरम्मत कर उन्हें हर हाल में चालू रखा जाए.…

Read More

उदित वाणी, पटमदा : पटमदा प्रखंड अंतर्गत बिड़रा गांव में रविवार की शाम ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी के तत्वावधान में एक अनोखे विज्ञान आधारित खगोलीय अवलोकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व उपमुखिया गोपाल गोराई ने किया. इस अवसर पर टेलीस्कोप के माध्यम से चांद, तारे, ग्रह-नक्षत्रों एवं आकाशगंगा के अद्भुत दृश्य दिखाए गए. साथ ही बिग बैंग सिद्धांत के आधार पर ब्रह्मांड की उत्पत्ति और विभिन्न खगोलीय घटनाओं की वैज्ञानिक जानकारी दी गई, जिससे उपस्थित लोगों विशेषकर बच्चों में विज्ञान के प्रति गहरी रुचि देखने को मिली. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंचल अधिकारी डॉ. राजेन्द्र कुमार दास ने बताया…

Read More

उदित वाणी, पटमदा : ग्रामीण और वंचित क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से ‘शहीद निर्मल महतो स्मृति एजुकेशनल ट्रस्ट’ एवं ‘टैलेंट सर्च एकेडमी’ के संयुक्त तत्वावधान में एक सराहनीय पहल की शुरुआत की गई है. इसके अंतर्गत झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 की तैयारी के लिए निःशुल्क विशेष क्रैश कोर्स एवं कोचिंग संचालित की जाएगी. इस कार्यक्रम के तहत प्रतिभा चयन हेतु 12अप्रैल को पटमदा के लोवाडीह स्थित टैलेंट नर्चरिंग पब्लिक स्कूल में एक विशेष चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. विद्यार्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 9:00 बजे निर्धारित किया गया है. इस…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो स्थित एक निजी डॉ. बदर नर्सिंग होम में युवक की संदिग्ध मौत के बाद मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. इलाज के दौरान हुई इस मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोमवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई. विधायक, आजादनगर के प्रतिनिधि मोहम्मद निसार अहमद के साथ मानगो रोड नंबर 13 स्थित मृतक रियान आलम के घर पहुंचे. यहां उन्होंने परिजनों से विस्तार से बातचीत की. परिवार का आरोप है कि रियान…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र से पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. रोड नंबर-14 निवासी मंजूर अहमद खान ने थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसएसपी को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके साथ थाने के अंदर बर्बर तरीके से मारपीट की गई और जबरन सामान भी छीन लिया गया. शिकायत पत्र के अनुसार, 4 अप्रैल को उनके मित्र शाहिद को आजादनगर थाना पुलिस सुबह से ही थाने में बैठाकर रखे हुए थी. शाम के समय मंजूर अहमद खान अपने मित्र की स्थिति जानने…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां टाइगर मोबाइल के जवानों की सतर्कता से संभावित आपराधिक वारदात टल गई. लेबर ब्यूरो के समीप गश्त के दौरान जवानों ने एक संदिग्ध नाबालिग को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय एक किशोर बाइक से लेबर ब्यूरो इलाके से गुजर रहा था. इसी दौरान वहां तैनात टाइगर मोबाइल के जवानों की नजर उसकी गतिविधियों पर पड़ी. किशोर का व्यवहार असामान्य लगने पर जवानों ने तुरंत उसे रुकने का संकेत…

Read More