उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर के पारसी समुदाय ने मंगलवार को जमशेद नवरोज को धूमधाम से मनाया. जमशेदपुर के फायर टेम्पल में जमशेद नवरोज को लेकर समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पारसी समुदाय के 60 लोगों ने भाग लिया.
सबसे पहले पूजा पाठ हुई. उसके बाद पारसी समुदाय के बच्चों को स्कॉलरशिप प्रदान गई. समारोह में बिंगो खेल आकर्षण का केन्द्र रहा. अंत में पारसी रीति रिवाज के खाने हुए.
उल्लेखनीय है कि साल में पारसी समुदाय के दो समारोह होते हैं. मार्च में जमशेद नवरोज और अगस्त में नवरोज मनता है. अगस्त में होने वाले नवरोज में पिछले एक साल में निधन हो चुके लोगों को पूजा पाठ कर उन्हें याद किया जाता है.
Advertisement
<


