उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर मतदाता सूची की मैपिंग का कार्य आज से शुरु हुआ. इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर स्थानीय मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम खोजते हुए देखा गया. नगर निगम के वॉर्ड संख्या-17 के लिए सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल परिसर तथा वॉर्ड संख्या-18 के लिए आवास बोर्ड परिसर में बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची की मैपिंग का कार्य हुआ. वॉर्ड संख्या-17 की पार्षद नीतू शर्मा ने बताया कि जिन मतदाताओं की आज किसी कारणवश मैपिंग नहीं हो पायी है. वे कल पुनः उसी स्थान पर मैपिंग करा सकते हैं. इस हेतु कल प्रातः 10 बजे से बीएलओ उपस्थित रहेंगे.
Advertisement
<


