उदित वाणी, आदित्यपुर : एम टाईप दुर्गा पूजा मैदान (एम-42 के सामने), आदित्यपुर-01 में महिला के गले से सोने के चेन की छिनतई करने की बात सामने आयी है. घटना आज प्रातः 7.45 बजे लगभग की बतायी जाती है. घटना के समय कुछ स्थानीय महिलायें वहां चबूतरे पर बैठकर आपस में बातचीत कर रही थी. इसी दौरान अचानक एक युवक पहुँचा तथा वहाँ बैठी एक महिला के गले से सोने का चेन छीनकर भाग फरार हो गया. संबंधित महिला एक बड़े संवेदक की पत्नी बतायी जाती हैं.
Advertisement
<

