उदित वाणी आदित्यपुर : गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक आदित्यपुर में शुक्रवार को 2023-26 बैच के छात्रों के सम्मान में 2024-27 बैच के विद्यार्थियों द्वारा भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह, भावनाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर रहा। जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह को सफल बनाने में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार का विशेष मार्गदर्शन रहा। वहीं व्याख्याता प्रिया पाण्डेय, सुषमा कुमारी, प्रियंका, गुलशन, संजीव, इन्द्रदेव पंडित तथा विशेष रूप से सजीत मुंडा ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने गीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से माहौल को यादगार बना दिया। अंत में सीनियर छात्रों ने अपने कॉलेज जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों और जूनियर्स के प्रति आभार व्यक्त किया।


