उदित वाणी जमशेदपुर : एमजीएम थाना अंतर्गत बड़ाबांकी के जंगलों में आजादनगर कूली रोड निवासी संजय सोरेन का अधजला शव बरामद किया गया है. संजय 19 अक्टूबर से ही लापता था. इसके पूर्व 19 दिसंबर को उसकी स्कूटी गांव के ही तालाब से लावारिस हालत में बरामद की गई थी. गुरुवार सुबह ग्रामीण जंगल की ओर गए थे. तभी उन्होंने जंगल में एक शव देखा. शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शव मिलने की सूचना पर संजय के परिवार भी पोस्टमार्टम पहुंचे जहां उसके बड़े भाई ने हाथ में लगे टांके से उसकी पहचान की. जिस तालाब ने संजय की स्कूटी बरामद की गई उसके दो किलोमीटर दूर पहाड़ियों से उसका शव बरामद हुआ है. साक्ष्य छुपाने के लिए उसके शव को जलाने का भी प्रयास किया गया है. बता दे कि आजादनगर कूली रोड निवासी संजय सोरेन 19 अक्टूबर की शाम अपनी स्कूटी से निकला था जिसके बाद वह वापस नही आया. परिजनों ने उसकी खोजबीन की पर उसका कुछ भी नही पता चला. परिजनों ने आजादनगर थाने में इसकी सूचना भी दी थी. संजय के मोबाइल का आखिरी लोकेशन एनएच 33 पर मिला था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
JAMSHEDPUR: बड़ाबांकी के जंगल से बरामद हुआ लापता संजय का अधजला शव, तलब से मिली थी लावारिस हालत में मृतक का स्कूटी
Advertisement
<


