Author: Udit Vani

उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा मोटर्स लिमिटेड (Tata Motors Ltd) ने जमशेदपुर प्लांट के बार्गेनेबल कर्मचारियों के लिए वोलेंटरी रिटायरमेंट स्कीम 2026 (VRS 2026) लागू कर दी है. 10 अप्रैल 2026 को जारी सर्कुलर (PD/VRS/2026/85) के अनुसार यह योजना 10 अप्रैल से प्रभावी होकर 30 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगी. यह स्कीम मुख्य रूप से 40 वर्ष से अधिक आयु के स्थायी कर्मचारियों के लिए है. वित्तीय संतुलन और दक्षता बढ़ाने की पहल ग्रेड रिवीजन के बाद से ही कंपनी द्वारा VRS लाए जाने की चर्चा थी. कंपनी का उद्देश्य वित्तीय भार को कम करना और कार्यबल को अधिक दक्ष बनाना…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह-मकदमपुर रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर वर्षों से लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से अब स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। गुरुवार को रेलवे और राज्य सरकार की संयुक्त इंजीनियरिंग टीम ने प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण को लेकर स्थल का विस्तृत सर्वेक्षण किया। इस पहल को इलाके की बड़ी समस्या के समाधान की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। दरअसल, मकदमपुर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव और बार-बार रेलवे फाटक बंद होने के कारण लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। रोजमर्रा के कामकाज…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित वोल्टास हाउस के पास एक छात्र के कथित अपहरण प्रयास की शिकायत ने शुक्रवार को पुलिस महकमे में हलचल मचा दी। परिजनों ने बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आरोप लगाया कि उनके बच्चे के साथ मारपीट करते हुए अपहरण की कोशिश की गई है। मामला सामने आते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू कर दी। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान जो तस्वीर सामने आई, उसने मामले की दिशा…

Read More

उदित वाणी, रांची : चर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अब सेवानिवृत्त तत्कालीन सीओ राजेश कुमार समेत अंचल निरीक्षक श्याम किशोर और राजस्व कर्मचारी मनोज कुमार के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए सरकार से अनुमति मांगी. इस मामले में फर्जी वंशावली के जरिये करोड़ों की जमीन के हेराफेरी का आरोप है. एसीबी के अनुसार जैसे ही मामले में सरकार की अनुमति मिलेगी. उक्त पदाधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी. एसीबी की जांच में पाया गया है कि इन पदाधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जी दस्तावेजों को सरकारी रिकॉर्ड में…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव (जेडआरयूसीसी) सदस्य अरुण जोशी ने शुक्रवार को कोलकाता स्थित मुख्यालय में महाप्रबंधक के सचिव अजय कुमार से मुलाकात कर यात्री सुविधाओं और ट्रेन संचालन से जुड़ी कई अहम मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा. इस दौरान क्षेत्र में बढ़ती यात्रियों की संख्या और सीमित संसाधनों के बीच संतुलन बनाने पर विशेष जोर दिया गया. सौंपे गए मांग पत्र में नई ट्रेनों के संचालन को प्राथमिकता दी गई है. इसमें रांची से जयपुर, शालीमार से पुणे (टाटानगर मार्ग होते हुए) तथा हटिया/रांची से पुणे के लिए अमृत भारत वर्जन-3 ट्रेनों की…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : कभी समय की पाबंदी और तेज सेवा के लिए पहचान बनाने वाली टाटानगर-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस इन दिनों अपनी साख खोती नजर आ रही है. लगातार हो रही देरी से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. इस मुद्दे को लेकर टाटा-हावड़ा डेली पैसेंजर यूनियन ने भी रेल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तत्काल सुधार की मांग की है. जानकारी के अनुसार, स्टील एक्सप्रेस का निर्धारित प्रस्थान समय सुबह 06:05 बजे है और इसे महज 4 घंटे 20 मिनट में हावड़ा पहुंचना होता है. लेकिन हाल के दिनों में यह समय…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में रंगदारी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. पीड़ित जोगेंद्र रजक की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी यश कुमार शर्मा को हिरासत में ले लिया है. गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और नकद रकम बरामद होने से पुलिस को कई चोरी की वारदातों से उसका कनेक्शन होने का शक है. जोगेंद्र रजक के अनुसार, वह अपने नए घर का निर्माण कार्य करा रहे थे. पिछले दो-तीन हफ्तों से आरोपी लगातार…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र में दुकानदार पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई है और पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है. उनसे यह जानने की कोशिश हो रही है कि हमले में और कौन-कौन शामिल थे तथा विवाद की असली वजह क्या थी. जांच में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में शुक्रवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने की. बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह समेत जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्षगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. कार्यक्रमों की सफलता के लिए बनी रणनीति नेताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते…

Read More

उदित वाणी, बहरागोड़ा/बरसोल : बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा चौक स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-49 (NH-49) पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक हादसा पेश आया. कोलकाता से जमशेदपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को कुचल दिया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रेलर चालक सहित चार लोग घायल हुए हैं. हादसे में माटिहाना के साबिर अहमद की मौत मृतक की पहचान माटिहाना निवासी साबिर अहमद (60 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, साबिर अहमद खंडामौदा से अपने गांव माटिहाना लौटने के…

Read More