Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
Jamshedpur Crime : साकची में दुकानदार पर हमला, दो आरोपी हिरासत में, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी
उदित वाणी, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र में दुकानदार पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई है और पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है. उनसे यह जानने की कोशिश हो रही है कि हमले में और कौन-कौन शामिल थे तथा विवाद की असली वजह क्या थी. जांच में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही…
BJP Jamshedpur : जमशेदपुर में संगठनात्मक ताकत बढ़ाने में जुटी भाजपा, जानिए अहम बैठक में नेताओं ने कैसी बनाई रणनीति
उदित वाणी, जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में शुक्रवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने की. बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह समेत जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्षगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. कार्यक्रमों की सफलता के लिए बनी रणनीति नेताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते…
Jamshedpur Accident-Rural : खंडामौदा चौक पर ट्रेलर का कहर, बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, चार अन्य घायल
उदित वाणी, बहरागोड़ा/बरसोल : बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा चौक स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-49 (NH-49) पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक हादसा पेश आया. कोलकाता से जमशेदपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को कुचल दिया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रेलर चालक सहित चार लोग घायल हुए हैं. हादसे में माटिहाना के साबिर अहमद की मौत मृतक की पहचान माटिहाना निवासी साबिर अहमद (60 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, साबिर अहमद खंडामौदा से अपने गांव माटिहाना लौटने के…
XITE कॉलेज गम्हरिया में सेमिनार: ऊर्जा, भू-राजनीति और व्यवसाय के लिए उभरती चुनौतियों पर विशेषज्ञों ने डाला प्रकाश
उदित वाणी, कोलाबीरा/गम्हरिया : एक्सआईटीई (XITE) कॉलेज, गम्हरिया के व्यवसाय प्रशासन विभाग द्वारा ‘ऊर्जा, भू-राजनीति और लोग: व्यवसाय के लिए उभरती चुनौतियां’ विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विभाग के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. प्रतिस्पर्धी दौर में अनुसंधान की अहमियत कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक और संस्थान के प्राचार्य फादर डॉ. ई. ए. फ्रांसिस एसजे ने वर्तमान के अत्यधिक प्रतिस्पर्धी दौर में अनुसंधान (Research) के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने सेमिनार के सफल आयोजन के लिए विभाग की सराहना की और छात्रों को सलाह दी…
गुवा में झामुमो की बढ़ी ताकत: सांसद जोबा मांझी के नेतृत्व में 10 लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
उदित वाणी, गुवा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गुवा क्षेत्र में अपनी सांगठनिक शक्ति का विस्तार किया है. विस्थापितों के समर्थन में गुवा पहुंचीं सांसद जोबा मांझी की उपस्थिति में नोवामुंड़ी प्रखंड के 10 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिससे स्थानीय स्तर पर संगठन को नई धार मिली है. सांसद का जोरदार स्वागत और जनसभा सांसद जोबा मांझी के गुवा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके पश्चात गुवा रामनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पीछे वर्कर्स सामुदायिक भवन में एक सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में सांसद ने स्थानीय लोगों की…
उदित वाणी, रांची : झारखंड की राजधानी रांची के हरिवंश टाना भगत खेलगांव में 6th झारखंड इमेजिंग एक्सपो का भव्य आयोजन शुरू हो गया है. झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल (JPAC) की इमेजिंग एक्सपो कमेटी द्वारा आयोजित इस मेले में प्रदेश के 17 जिलों के फोटोग्राफर भारी संख्या में शिरकत कर रहे हैं. दिग्गज अतिथियों ने किया दीप प्रज्वलित एक्सपो का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड राज्य के पर्यटन एवं खेल मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू, झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव श्री सुप्रियो भट्टाचार्य और JSSPS के सीईओ श्री नवीन कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस…
Seminar at XITE, Gamharia Explores Energy, Geopolitics, and Emerging Business Challenges
UditVani, Jamshedpur : The Department of Business Administration at XITE College, Gamharia, organized an insightful seminar on the theme “Energy, Geopolitics, and People: Emerging Challenges for Business.” The event witnessed enthusiastic participation from a large number of students and faculty members. On the occasion, the Principal, Father Dr. E. A. Francis SJ, highlighted the critical importance of research in today’s highly competitive environment. He emphasized key contemporary issues and congratulated the department for successfully organizing the seminar. Encouraging students to actively engage in research, he urged them to pursue meaningful endeavors that enrich both their academic and personal lives. Welcoming…
उदित वाणी, सरायकेला-खरसावाँ : उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं. मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज, 10 अप्रैल 2026 को समापन हुआ. वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ समापन सरायकेला प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का समापन अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार की उपस्थिति में हुआ. यह प्रशिक्षण 08 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक चला. इसमें विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), नगर परिषद…
West Singhbhum : सारंडा में वन अग्नि रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान: नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को किया प्रेरित
उदित वाणी, गुआ : सारंडा वन प्रमंडल द्वारा वनों को आग से सुरक्षित रखने और वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. वन प्रमंडल पदाधिकारी और संलग्न पदाधिकारियों के निर्देशानुसार, स्थानीय कलाकारों द्वारा गुआ प्रक्षेत्र के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है. नुक्कड़ नाटक के जरिए विचाईकिरी और नूईया में जागरूकता अभियान के तहत सारंडा कला मंच, गुआ साईं के कलाकारों ने विचाईकिरी, हिरजीहाटिंग एवं नूईया गांव में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया. इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को वन अग्नि की रोकथाम, वन्य जीवों की सुरक्षा और जंगल…
Jamshedpur Crime : वॉशिंग मशीन विवाद बना खूनी संघर्ष, चापड़ से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में एक मामूली घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेख मोतीम निवासी गाड़ीवान पट्टी, किताडीह के लिखित आवेदन के आधार पर परसुडीह थाना में 9 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि वॉशिंग मशीन का पानी घर में घुस जाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी मो. अकबर (उम्र 21 वर्ष), निवासी किताडीह तालाब बस्ती ने चापड़ से हमला कर शेख मोतीम को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के…
