Author: Udit Vani

उदित वाणी, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के इलाके में अवैध नशे के कारोबार ने चिंताजनक रूप ले लिया है. स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में नशा तस्करों का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है और खुलेआम ब्राउन शुगर की बिक्री की जा रही है. खासकर सोनारी नर्स क्वार्टर से आदर्शनगर की ओर जाने वाले मार्ग पर अर्जुन गैरेज के आसपास यह गतिविधि सबसे अधिक देखी जा रही है. सूत्रों का कहना है कि इस अवैध कारोबार में ऋषभ साहू नामक युवक की मुख्य भूमिका बताई जा रही है, जो सोनारी के शिवलाल बस्ती का निवासी है. आरोप है कि वह…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो स्थित डॉ. बदर नर्सिंग होम क्लिनिक में इलाज के बाद युवक की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. घटना के पांच दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने पर मृतक के पिता महमूद आलम ने वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है. अपने पत्र में महमूद आलम ने बताया कि 27 मार्च को उनके पुत्र की मौत के मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. उन्होंने यह भी उल्लेख किया…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर में एक शातिर युवक ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहनों की चोरी कर ली. यह घटना उलीडीह थाना क्षेत्र की है, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शंकोसाई रोड नंबर-1 स्थित हरि मंदिर के पास विश्वनाथ ज्वेलर्स में एक युवक ग्राहक बनकर पहुंचा. उस समय दुकान में मौजूद अभिजीत, जो दुकानदार विश्वनाथ दत्ता का बेटा है, उसे विभिन्न आभूषण दिखाने लगा. इसी दौरान युवक ने एक गहना पसंद करने…

Read More

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘नानी बाई रो मायरो’ धार्मिक कथा का शुभारंभ मंगलवार को साकची स्थित चंदूलाल अशोक कुमार भालोटिया सभागार, बोधि मंदिर मैदान में हुआ। कथा के प्रथम दिन विश्वविख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता पूज्या सुश्री जया किशोरी ने व्यास पीठ से अपनी सुमधुर वाणी के माध्यम से भक्त नरसी मेहता के जीवन, उनकी अटूट आस्था और प्रभु श्रीकृष्ण के प्रति समर्पण का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान जया किशोरी ने नरसी मेहता की भक्ति, सादगी और प्रेममयी जीवन शैली को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि…

Read More

जमशेदपुर : सोनारी गुदरी बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने की, जिसमें आगामी 4 और 5 अप्रैल को आयोजित होने वाले “पंडित प्रशिक्षण महाअभियान शिविर” की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सोनारी मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और शिविर को सफल बनाने के लिए विभिन्न सुझाव रखे। इस दौरान शिविर के सुचारू संचालन के लिए अलग-अलग विभागों का गठन किया गया और कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियां बांटी गईं। बैठक में यह भी तय किया गया कि इस प्रशिक्षण…

Read More

जमशेदपुर: विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) जमशेदपुर महानगर के गोविंदपुर प्रखंड द्वारा स्वामी सहजानंद सरस्वती संस्थान में भव्य रूप से श्रीरामोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, महिलाओं और युवाओं की उपस्थिति रही. ज्ञात हो कि विहिप द्वारा हर वर्ष हिंदू नववर्ष से लेकर हनुमान जन्मोत्सव तक पूरे देश में श्रीरामोत्सव मनाया जाता है. इस दौरान भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, उनके कर्तव्यों और समाज के प्रति उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है. प्रभु श्रीराम आज भी हमारे आदर्श: वीरेंद्र विमल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पटना…

Read More

जमशेदपुर: ग्रामीण प्रतिभाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को जमशेदपुर प्रखंड के इंदुरमाटी प्राथमिक विद्यालय में करियर काउंसलिंग एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन टैलेंट सर्च एकेडमी के अध्यक्ष हाराधन महतो और पूर्व प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश चौबे के संयुक्त प्रयासों से किया गया। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण मेधावी छात्रा प्रतिमा महतो रहीं, जिन्होंने पीएम श्री नवोदय विद्यालय से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी कर अब चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने के लिए नीट की तैयारी शुरू की है। कार्यक्रम में हाराधन महतो ने छात्रा और उनके अभिभावकों को परीक्षा की प्रभावी रणनीति, कठिन विषयों…

Read More

जमशेदपुर: JCAPCPL वर्कर्स यूनियन के दस साल पूरे होने के अवसर पर मंगलवार को माइकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टपुर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी टी.वी. नरेन्द्रन सहित टाटा स्टील समूह की विभिन्न कंपनियों के प्रबंध निदेशक, उपाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. साथ ही विभिन्न ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए. यूनियन के अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद और कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शाहनवाज आलम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने प्रबंधन और यूनियन के पिछले दस वर्षों के सफर पर चर्चा की तथा…

Read More

जमशेदपुर: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के 24वें प्रांतीय सभा सह लघु अधिवेशन “अभ्युदय 2026” के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न शाखाओं और पदाधिकारियों के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित किया गया। समारोह में प्रांतीय उपाध्यक्ष मंडल-3 के मोहित मूनका को उनके उत्कृष्ट कार्यों और सक्रिय योगदान के लिए “उत्कृष्ट पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। वहीं, सौरभ सांथलिया को उनके सराहनीय योगदान के लिए “उत्कृष्ट सहायक मंत्री” का पुरस्कार प्रदान किया गया। मोहित मूनका ने मंडल-3 की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मंडल की 12…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने आज कदमा के इसीसी फ्लैट, काली मंदिर परिसर में 889150 (आठ लाख 89 हजार150 रुपये) की लागत से बने किचन शेड, पेबर्स ब्लॉक और सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया. इस उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र विशेष की मांग पूरी हो गई। यह निर्माण कार्य विधायक निधि से हुआ है. इस मौके पर पप्पू सूर्यवंशी, तारक मुखर्जी, दिनेश सिंह, मनोज सिंह, रविशंकर सिंह, रंजीत सरकार, संजू सरकार, चंदन, माधव सिंह, रवि रंजन सिंह, टिंकू साहू, सपा दास आदि मौजूद रहे.

Read More