
जमशेदपुर : सोनारी गुदरी बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने की, जिसमें आगामी 4 और 5 अप्रैल को आयोजित होने वाले “पंडित प्रशिक्षण महाअभियान शिविर” की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सोनारी मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और शिविर को सफल बनाने के लिए विभिन्न सुझाव रखे। इस दौरान शिविर के सुचारू संचालन के लिए अलग-अलग विभागों का गठन किया गया और कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियां बांटी गईं। बैठक में यह भी तय किया गया कि इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से नए और पुराने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली से अवगत कराया जाएगा, ताकि संगठन को और मजबूत किया जा सके।

कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, महामंत्री नारायण प्रसाद, सोनू ठाकुर, महावीर सिंह, सुखदेव सिंह, शशांक शेखर, संजय रजक, सत्येंद्र सिंह यादव, प्रदीप सिंह, कृष्णा यादव, शंकर सिंह, विजय, भूपेंद्र, दीपक नाग, राजू सेन, संत कुमार, हेमंत प्रमाणिक, सोभा देवी, विजय कुमार, लालू प्रसाद यादव, गणेश मल्होत्रा, राजू मल्होत्रा, रिंकू जी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं से शिविर को सफल बनाने के लिए समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

