
जमशेदपुर: विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) जमशेदपुर महानगर के गोविंदपुर प्रखंड द्वारा स्वामी सहजानंद सरस्वती संस्थान में भव्य रूप से श्रीरामोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, महिलाओं और युवाओं की उपस्थिति रही.
ज्ञात हो कि विहिप द्वारा हर वर्ष हिंदू नववर्ष से लेकर हनुमान जन्मोत्सव तक पूरे देश में श्रीरामोत्सव मनाया जाता है. इस दौरान भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, उनके कर्तव्यों और समाज के प्रति उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है.
प्रभु श्रीराम आज भी हमारे आदर्श: वीरेंद्र विमल
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पटना व गुवाहाटी क्षेत्र के संत संपर्क प्रमुख वीरेंद्र विमल ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन हर युग में हिंदू समाज के लिए प्रेरणा और आदर्श रहा है. उन्होंने कहा कि भारत का सामाजिक और राजनीतिक ढांचा भी श्रीराम के आदर्शों और उनकी उत्तम शासन व्यवस्था से प्रेरित है.
उन्होंने आगे कहा कि देश के विभिन्न समाजों को यदि कोई एक सूत्र में बांधता है, तो वह प्रभु श्रीराम ही हैं. इसका सबसे बड़ा उदाहरण अयोध्या में निर्मित भव्य श्रीराम मंदिर है, जो पूरे देश की आस्था और एकता का प्रतीक बन चुका है.
एकता का संदेश दिया गया है.
विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरुण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार रावण वध के लिए सभी दैवीय शक्तियां प्रभु श्रीराम के नेतृत्व में एकजुट हुई थीं, उसी प्रकार आज भी समाज को एकजुट रहने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में पहली बार रामनवमी अखाड़ा समिति और हिंदू समाज को विहिप के नेतृत्व में एक मंच पर लाकर
उन्होंने यह भी कहा कि प्रभु श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर आज भी हिंदू समाज सामाजिक समरसता और एकता के सूत्र में बंधा हुआ है. यही कारण है कि तमाम प्रयासों के बावजूद कोई भी बाहरी शक्ति समाज को तोड़ नहीं सकी है.
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रांत मठ-मंदिर प्रमुख देवेंद्र गुप्ता, विभाग संगठन मंत्री मिथिलेश जी, विभाग बजरंग दल संयोजक मुन्ना दूबे, महानगर मंत्री चंद्रिका भगत, बजरंग दल महानगर संयोजक चंदन दास, सत्संग प्रमुख रितेश ओझा, बलोपासना प्रमुख प्रतिक जी, प्रखंड अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश, उपाध्यक्ष कमलेश तिवारी, अमित रंजन, मंत्री भीमराज, सेवा प्रमुख अनिल, प्रचार-प्रसार प्रमुख शुभम, सामाजिक समरसता प्रमुख गोपाल, आरएसएस के नगर सह कार्यवाह उत्पल, संजय पांडेय, निरंजन, दीपक गुप्ता, रक्षा मिश्रा, सुनील झा, चंदन, सत्यम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

