Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शिव नारायण सिंह (एस एन सिंह) 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए. उनके सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह आयोजित किया गया. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके समेत पूरी यूनियन की टीम ने एसएन सिंह को बधाई दी. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि एसएन सिंह हंसमुख एवं दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने वाले शख्स है. मैं उनके सुखद जीवन की कामना करता हूं. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि श्री सिंह जब तक पद पर बने रहें, बखूबी अपनी जिम्मेदारियों को पूरा किया. यूनियन के एक – एक सदस्य से…
झारखंड में बड़ी कार्रवाई, रांची-पलामू में 700 किलो से अधिक डोडा जब्त; तीन तस्कर गिरफ्तार
उदित वाणी, रांची : झारखंड पुलिस ने नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. राजधानी रांची और पलामू जिले में की गई छापेमारी के दौरान कुल 716 किलोग्राम अवैध डोडा (अफीम बनाने का कच्चा माल) बरामद किया गया है. इन कार्रवाइयों में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है और लाखों रुपये की नकदी सहित तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी वाहन भी जब्त किया है. पलामू की पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मनातू थाना क्षेत्र में…
उदित वाणी, पलामू : झारखंड के पलामू जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, ग्राम छिपादोहर के सोनपुरवा टाड़ के समीप सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का अधजला शव पड़ा होने की सूचना मंगलवार शाम करीब 7 बजे मिली. सूचना मिलते ही बिश्रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान…
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : झारखंड के शिव कुमार सोरेन ने 10.58 सेकंड के साथ पूरी की 100 मीटर दौड़, महिलाओं में पृथ्वी उरांव अव्वल
उदित वाणी, रायपुर/रांची : झारखंड के शिव कुमार सोरेन और पृथ्वी उरांव ने मंगलवार को जगदलपुर के क्रीड़ा परिसर मैदान में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के पहले संस्करण में सबसे तेज पुरुष और महिला एथलीट का खिताब जीता. इनके अलावा, सिद्धार्थ नागेश ने शॉट पुट में गोल्ड और डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. मेजबान छत्तीसगढ़ के तिलक बारसेल ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल हासिल किया. शिव कुमार और पृथ्वी ने अपनी-अपनी 100 मीटर की दौड़ में शुरू से अंत तक बढ़त बनाए रखी और अपने राज्य के लिए दो गोल्ड मेडल जीते.…
उदित वाणी, चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के पूर्णापानी में बीती रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जुआ खेलने के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. यह कार्रवाई मलय रूहीदास के घर एवं उसके आसपास की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से ₹13,300 नगद, 08 पुड़िया पान मसाला, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किया. इस कार्रवाई में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में मलय रहीदास (35 वर्ष), पिता स्व. अर्जुन रहीदास, निवासी गौरपारा, भयंकर बेरा (33 वर्ष), पिता पवन बेरा, निवासी गौरपारा, गोपी द्वारिया (26 वर्ष), पिता परीक्षित द्वारिया, निवासी नागानल कॉलोनी, चाकुलिया, तथा…
Jamshedpur : जुगसलाई में भारी बारिश से पेड़ गिरने से मार्ग और बिजली प्रभावित, त्वरित राहत कार्य से समस्या हल
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई क्षेत्र में बीती रात हुई तेज बारिश के कारण आर.पी. पटेल स्कूल के रास्ते पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड संख्या 18 के पार्षद अनिल मोदी तत्काल मौके पर पहुंचे और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया. सबसे पहले विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया गया. इसके बाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से गिरे हुए पेड़ को हटाने का आग्रह किया गया. भारी बारिश के कारण…
झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: मतगणना में तेज़ी, जमशेदपुर के 12 अधिवक्ताओं का परिणाम घोषित
उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में मतों की गिनती जारी है और कई स्थानों पर यह प्रक्रिया पूरी भी हो चुकी है. इस चुनाव में करीब 100 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है, जिनमें जमशेदपुर के 12 अधिवक्ता भी शामिल हैं. जमशेदपुर बार की मतपेटी 31 मार्च को सुबह 11 बजे खोली गई, जिसके बाद मतगणना का कार्य शुरू हुआ. दिनभर चली इस प्रक्रिया के बाद शाम करीब 5 बजे तक सभी मतों की गिनती पूरी कर ली गई. इसके…
Jamshedpur : सोनारी में नशे का जाल: खुलेआम चल रहा ब्राउन शुगर का कारोबार, पुलिस पर उठे सवाल
उदित वाणी, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के इलाके में अवैध नशे के कारोबार ने चिंताजनक रूप ले लिया है. स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में नशा तस्करों का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है और खुलेआम ब्राउन शुगर की बिक्री की जा रही है. खासकर सोनारी नर्स क्वार्टर से आदर्शनगर की ओर जाने वाले मार्ग पर अर्जुन गैरेज के आसपास यह गतिविधि सबसे अधिक देखी जा रही है. सूत्रों का कहना है कि इस अवैध कारोबार में ऋषभ साहू नामक युवक की मुख्य भूमिका बताई जा रही है, जो सोनारी के शिवलाल बस्ती का निवासी है. आरोप है कि वह…
Jamshedpur : मानगो क्लिनिक मौत मामला: 5 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, परिजनों ने SSP से लगाई न्याय की गुहार
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो स्थित डॉ. बदर नर्सिंग होम क्लिनिक में इलाज के बाद युवक की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. घटना के पांच दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने पर मृतक के पिता महमूद आलम ने वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है. अपने पत्र में महमूद आलम ने बताया कि 27 मार्च को उनके पुत्र की मौत के मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. उन्होंने यह भी उल्लेख किया…
जमशेदपुर: दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से लाखों के गहने चोरी; आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य, वर्षो से दे रहा वारदातों को अंजाम, जानें गिरोह का तरीका, देखें वीडियो
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर में एक शातिर युवक ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहनों की चोरी कर ली. यह घटना उलीडीह थाना क्षेत्र की है, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शंकोसाई रोड नंबर-1 स्थित हरि मंदिर के पास विश्वनाथ ज्वेलर्स में एक युवक ग्राहक बनकर पहुंचा. उस समय दुकान में मौजूद अभिजीत, जो दुकानदार विश्वनाथ दत्ता का बेटा है, उसे विभिन्न आभूषण दिखाने लगा. इसी दौरान युवक ने एक गहना पसंद करने…
