
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शिव नारायण सिंह (एस एन सिंह) 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए. उनके सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह आयोजित किया गया. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके समेत पूरी यूनियन की टीम ने एसएन सिंह को बधाई दी. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि एसएन सिंह हंसमुख एवं दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने वाले शख्स है. मैं उनके सुखद जीवन की कामना करता हूं. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि श्री सिंह जब तक पद पर बने रहें, बखूबी अपनी जिम्मेदारियों को पूरा किया. यूनियन के एक – एक सदस्य से उनका बेहतर संबंध रहा, यह उनकी खासियत रही है.
Advertisement
<

