
उदित वाणी, चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के पूर्णापानी में बीती रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जुआ खेलने के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. यह कार्रवाई मलय रूहीदास के घर एवं उसके आसपास की गई.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से ₹13,300 नगद, 08 पुड़िया पान मसाला, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किया. इस कार्रवाई में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार आरोपियों में मलय रहीदास (35 वर्ष), पिता स्व. अर्जुन रहीदास, निवासी गौरपारा, भयंकर बेरा (33 वर्ष), पिता पवन बेरा, निवासी गौरपारा, गोपी द्वारिया (26 वर्ष), पिता परीक्षित द्वारिया, निवासी नागानल कॉलोनी, चाकुलिया, तथा सुजीत सरदार (26 वर्ष), पिता शंकर सरदार, निवासी गौरपारा शामिल हैं. सभी आरोपी चाकुलिया थाना क्षेत्र, जिला पूर्वी सिंहभूम के रहने वाले हैं.
इस संबंध में चाकुलिया थाना कांड संख्या 19/26, दिनांक 31 मार्च 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2)/318(4) एवं बंगाल पब्लिक गैंबलिंग एक्ट 1867 की धारा 3/4/11 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में अग्रसारित कर दिया है.

