Author: Udit Vani

हजारीबाग: हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम्बा गांव में हुई 12 वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं. पुलिस के अनुसार तंत्र-मंत्र, अंधविश्वास और कथित देवी-पूजा के नाम पर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया, जिसमें मृतिका की मां की भी संलिप्तता पाई गई है. क्या है पूरा मामला घटना विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंबा गांव की है. 25 मार्च 2026 की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव के मिडिल स्कूल के पीछे बांस झाड़ी में एक बच्ची…

Read More

ऑपरेशंस, मार्केटिंग, प्रोक्योरमेंट और सप्लाई चेन को नई संरचना दी जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड ने बिजनेस ग्रोथ को तेज करने, वैल्यू क्रिएशन बढ़ाने और ऑपरेशनल सिनर्जी लाने के उद्देश्य से अपनी लीडरशिप संरचना में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव किए हैं. ये बदलाव 2 अप्रैल से प्रभावी होंगे.कंपनी के सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेन्द्रन ने आंतरिक सर्कुलर जारी कर इन बदलावों की जानकारी दी. चैतन्य भानु बने वीपी (ऑपरेशंस) चैतन्य भानु, वाइस प्रेसिडेंट – ऑपरेशंस (टाटा स्टील जमशेदपुर, आईएल वन) को जमशेदपुर (लॉन्ग प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चरिंग सहित), टाटा स्टील गम्हरिया, ईएएफ लुधियाना और मेटालिक्स की पूरी ऑपरेशंस की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वे सीईओ एवं एमडी को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से कार्य करेंगे. उज्ज्वल चक्रवर्ती अब होंगे वीपी (ऑपरेशंस डाउनस्ट्रीम) उज्ज्वल चक्रवर्ती, पूर्व ईआईसी, टिनप्लेट डिविजन को नया पद वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशंस डाउनस्ट्रीम आईएल वन) बनाया गया है.  वे ट्यूब्स (जमशेदपुर), खोपोली एवं साहिबाबाद यूनिट्स, टिनप्लेट डिविजन, सभी वायर यूनिट्स तथा बारा और तारापुर स्थित कोल्ड रोलिंग कॉम्प्लेक्स की जिम्मेदारी संभालेंगे. वे भी सीईओ एवं एमडी को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से कार्य करेंगे. मार्केटिंग और सेल्स को एकीकृत किया गया वर्तमान में मार्केटिंग एवं सेल्स की भूमिकाएं लॉन्ग प्रोडक्ट्स, फ्लैट प्रोडक्ट्स और डाउनस्ट्रीम के अलग-अलग हेड्स के बीच बंटी हुई थीं. अब आशीष अनुपम (पूर्व वाइस प्रेसिडेंट – लॉन्ग प्रोडक्ट्स) को वाइस प्रेसिडेंट – मार्केटिंग और सेल्स (आईएल वन) नियुक्त किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य ग्राहक-केंद्रितता बढ़ाना और विभिन्न प्रोडक्ट सेगमेंट्स के बीच बेहतर सिनर्जी लाना है. वे सीईओ एवं एमडी को रिपोर्ट करेंगे और कोलकाता से कार्य करेंगे. प्रोक्योरमेंट फंक्शन को मजबूत किया पीयूष गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट, टीक्यूएम, ग्लोबल स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट और सप्लाई चेन को वाइस प्रेसिडेंट – ग्रुप स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट और बिजनेस एक्सीलेंस (आईएल वन) बनाया गया है.वे कोलकाता से कार्य करेंगे और सीईओ एवं एमडी को रिपोर्ट करेंगे. इस बदलाव से कॉस्ट एफिशिएंसी, वेंडर सिनर्जी और टीक्यूएम के साथ बेहतर समन्वय आएगा. सप्लाई चेन पर फोकस  प्रभात कुमार, वाइस प्रेसिडेंट – मार्केटिंग एंड सेल्स (फ्लैट प्रोडक्ट्स) को वाइस प्रेसिडेंट – सप्लाई चेन (आईएल वन) नियुक्त किया गया है.वे कोलकाता से कार्य करेंगे. बढ़ती जटिलताओं, मार्केट एक्सपैंशन और सस्टेनेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए सप्लाई चेन को और मजबूत बनाने का लक्ष्य है. सस्टेनेबिलिटी और रीसाइक्लिंग पर जोर अर्बन माइनिंग और स्टील रीसाइक्लिंग व्यवसाय को अब वाइस प्रेसिडेंट – सेफ्टी, हेल्थ और सस्टेनेबिलिटी के अधीन लाया गया है. इससे कचरे को उपयोगी बनाने और रीसाइक्लिंग पर फोकस बढ़ेगा. कई अधिकारियों की रिपोर्टिंग लाइन बदली   कई वरिष्ठ अधिकारियों की रिपोर्टिंग लाइन बदली गई है, लेकिन अधिकांश अपनी वर्तमान लोकेशन से ही कार्य जारी रखेंगे. अन्य आईएल वन स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां फिलहाल अपरिवर्तित रहेंगी. अगले स्तर के बदलाव बाद में घोषित किए जाएंगे. टाटा स्टील ने इन बदलावों को कंपनी की बढ़ती जटिलताओं, डाउनस्ट्रीम वैल्यू क्रिएशन, कॉस्ट लीडरशिप और रेजिलिएंट सप्लाई चेन बनाने की रणनीति का हिस्सा बताया है.…

Read More

जमशेदपुर : कला जगत के लिए एक गौरवशाली क्षण तब सामने आया जब कोलकाता में बंगाल क्रिएटिव क्लब द्वारा आयोजित भव्य कला प्रदर्शनी “देवी ऑन कैनवास” का आयोजन प्रतिष्ठित आईसीसीआर नंदलाल बोस गैलरी में किया गया। 27 मार्च से 29 मार्च 2026 तक चली इस प्रदर्शनी में पेंटिंग, फोटोग्राफी और मूर्तिकला का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में जमशेदपुर से मोनालिसा द आर्ट संस्थान के कलाकारों ने भी अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। संस्थान के मार्गदर्शक आर्टिस्ट राजू मुखर्जी के साथ उनके होनहार जूनियर आर्टिस्ट्स आकांक्षा करक, त्रिशा घोष, मेघा तिवारी और संघमित्रा रॉय ने अपनी…

Read More

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स लिमिटेड के जमशेदपुर प्लांट (व्हीकल, ट्रिम एंड इंजन डिविजन) ने वर्तमान बिजनेस आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों के लिए कंपेंसेटरी ऑफ और वर्किंग डेज का नया शेड्यूल जारी किया है. दो अलग-अलग सर्कुलर के माध्यम से कंपनी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कर्मचारी अपनी असाइन की गई शिफ्ट में रिपोर्ट करेंगे. सर्कुलर के अनुसार वेहिकल डिविजन (लाइन 1, 2 एवं 3) तथा डिफेंस लाइन 4, इंजन डिविजन और ट्रिम डिविजन के कर्मचारियों को 3 अप्रैल 2026 को कंपेंसेटरी ऑफ मिलेगा. यह ऑफ 8 मार्च के काम के बदले में दिया जाएगा. 4 अप्रैल…

Read More

जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड ने 30 मार्च 2026 को मेडिका टीएस हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड में शेष बकाया हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है. इस सौदे के साथ अब यह हॉस्पिटल टाटा स्टील की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है. कंपनी ने मणिपाल हॉस्पिटल्स ईस्टर्न इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में मेडिका हॉस्पिटल्स प्राइवेट लिमिटेड) से कुल 1.49 करोड़ (लगभग 14.9 मिलियन रुपये) के नकद मूल्य पर निम्नलिखित शेयर खरीदे हैं. 7,40,000 इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू 10 रूपए प्रति शेयर), जो हॉस्पिटल में 49 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी का प्रतिनिधित्व करते हैं. 2.30 करोड़ से अधिक ऑप्शनली कन्वर्टिबल रिडीमेबल प्रिफरेंस…

Read More

जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड ने अपनी संगठनात्मक संरचना में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए मार्केटिंग और सेल्स फंक्शन को एकीकृत करने का फैसला लिया है. अब तक यह भूमिकाएं लॉन्ग प्रोडक्ट्स, फ्लैट प्रोडक्ट्स और डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स को संभालने वाले अलग-अलग एग्जीक्यूटिव हेड्स के बीच बंटी हुई थीं. इस नई व्यवस्था के तहत आशीष अनुपम को वाइस प्रेसिडेंट – मार्केटिंग और सेल्स नियुक्त किया गया है. वे पहले वाइस प्रेसिडेंट – लॉन्ग प्रोडक्ट्स के पद पर कार्यरत थे. इस नई जिम्मेदारी में वे कंपनी के समग्र मार्केटिंग और सेल्स फंक्शन का नेतृत्व करेंगे. आशीष अनुपम, सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर को रिपोर्ट…

Read More

जमशेदपुर: राज्य में 6 अप्रैल से प्रस्तावित जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन–जूनियर डॉक्टर नेटवर्क (आईएमए – जेडीएन) के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में संगठन की ओर से राज्य सचिव डॉ. राघवेन्द्र सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने बताया कि जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि से संबंधित फाइल विभाग द्वारा आगे बढ़ा दी गई है और अब इस पर अंतिम निर्णय कैबिनेट स्तर पर लिया जाना शेष है।…

Read More

जमशेदपुर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी सेवाओं को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों के लिए नया रोस्टर जारी कर दिया है। इस व्यवस्था के तहत अब इमरजेंसी विभाग में तैनात डॉक्टरों की ड्यूटी तीन अलग-अलग शिफ्टों में निर्धारित की गई है, जिससे 24 घंटे मरीजों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा मिल सके। जारी रोस्टर के अनुसार, इमरजेंसी विभाग में डॉक्टरों की तैनाती सुबह, शाम और रात की तीन शिफ्टों में की गई है। इससे हर समय पर्याप्त संख्या में चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे और मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की…

Read More

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि झारखंड में विधि-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आम लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. अपराध के आंकड़ों को लेकर बड़ा दावा प्रतुल शाहदेव ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) और झारखंड पुलिस की वेबसाइट के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि जनवरी 2020 से जनवरी 2026 तक राज्य में 10,113 दुष्कर्म, 11,000 से अधिक अपहरण, 60,000 से ज्यादा चोरी और 9,213 हत्याएं दर्ज की गई हैं.…

Read More

रांची/जमशेदपुर: गुड फ्राइडे के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूर्व घोषित ‘झारखंड बंद’ की तिथि में बदलाव किया है। अब यह बंद 9 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा सर्वधर्म समभाव की भावना में विश्वास रखने वाली पार्टी है। इसलिए किसी भी धर्म या समुदाय के धार्मिक कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न न हो, इसे ध्यान में रखते हुए बंद की तारीख बदली गई है। 3 अप्रैल को मशाल जुलूस भाजपा ने घोषणा की है कि 3 अप्रैल को राज्य के सभी जिला एवं प्रखंड मुख्यालयों में…

Read More