
जमशेदपुर: टाटा मोटर्स लिमिटेड के जमशेदपुर प्लांट (व्हीकल, ट्रिम एंड इंजन डिविजन) ने वर्तमान बिजनेस आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों के लिए कंपेंसेटरी ऑफ और वर्किंग डेज का नया शेड्यूल जारी किया है.
दो अलग-अलग सर्कुलर के माध्यम से कंपनी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कर्मचारी अपनी असाइन की गई शिफ्ट में रिपोर्ट करेंगे. सर्कुलर के अनुसार वेहिकल डिविजन (लाइन 1, 2 एवं 3) तथा डिफेंस लाइन 4, इंजन डिविजन और ट्रिम डिविजन के कर्मचारियों को 3 अप्रैल 2026 को कंपेंसेटरी ऑफ मिलेगा. यह ऑफ 8 मार्च के काम के बदले में दिया जाएगा. 4 अप्रैल को इन डिवीजनों के सभी कर्मचारियों को अपनी असाइन की गई शिफ्ट में ड्यूटी पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा.
साथ ही एक अप्रैल को सभी डिपार्टमेंट्स/डिवीजनों को कंपेंसेटरी ऑफ दिया गया. (काम 22 फरवरी 2026 को हुआ था). 2 अप्रैल को सभी डिपार्टमेंट्स (फाउंड्री डिविजन को छोड़कर) को कंपेंसेटरी ऑफ मिलेगा (काम 1 मार्च 2026 को हुआ था).3 अप्रैल 2 को सभी कर्मचारियों को अपनी शिफ्ट में ड्यूटी पर रिपोर्ट करना होगा.
फाउंड्री डिविजन के लिए विशेष व्यवस्था:
फाउंड्री डिविजन के कर्मचारियों को 29, 30 एवं 31 मार्च 2026 को कंपेंसेटरी ऑफ मिला था. इसके बदले उन्हें 1, 8 एवं 15 मार्च 2026 को काम करना पड़ा था.फाउंड्री डिविजन के कर्मचारियों को 2 अप्रैल को अपनी शिफ्ट में रिपोर्ट करना होगा.सर्कुलर में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि मैन्युफैक्चरिंग सपोर्ट सर्विसेज के कर्मचारियों को संबंधित डिविजन के अनुसार ऊपर दिए गए शेड्यूल के मुताबिक काम करना होगा. डिविजनल/डिपार्टमेंटल हेड्स को कॉमन सर्विसेज की गतिविधियों को समन्वयित करने और जरूरी निर्देश जारी करने के लिए कहा गया है.

