
जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड ने 30 मार्च 2026 को मेडिका टीएस हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड में शेष बकाया हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है. इस सौदे के साथ अब यह हॉस्पिटल टाटा स्टील की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है. कंपनी ने मणिपाल हॉस्पिटल्स ईस्टर्न इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में मेडिका हॉस्पिटल्स प्राइवेट लिमिटेड) से कुल 1.49 करोड़ (लगभग 14.9 मिलियन रुपये) के नकद मूल्य पर निम्नलिखित शेयर खरीदे हैं. 7,40,000 इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू 10 रूपए प्रति शेयर), जो हॉस्पिटल में 49 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी का प्रतिनिधित्व करते हैं. 2.30 करोड़ से अधिक ऑप्शनली कन्वर्टिबल रिडीमेबल प्रिफरेंस शेयर, जो लगभग 31.85 फीसदी प्रिफरेंस शेयर होल्डिंग के बराबर हैं.इस अधिग्रहण के पूरा होने के बाद टाटा स्टील अब हॉस्पिटल में 100 फीसदी इक्विटी शेयर होल्डिंग के साथ-साथ 100 फीसदी ओसीआरपीएस भी रखती है.

