
जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड ने अपनी संगठनात्मक संरचना में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए मार्केटिंग और सेल्स फंक्शन को एकीकृत करने का फैसला लिया है. अब तक यह भूमिकाएं लॉन्ग प्रोडक्ट्स, फ्लैट प्रोडक्ट्स और डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स को संभालने वाले अलग-अलग एग्जीक्यूटिव हेड्स के बीच बंटी हुई थीं. इस नई व्यवस्था के तहत आशीष अनुपम को वाइस प्रेसिडेंट – मार्केटिंग और सेल्स नियुक्त किया गया है. वे पहले वाइस प्रेसिडेंट – लॉन्ग प्रोडक्ट्स के पद पर कार्यरत थे. इस नई जिम्मेदारी में वे कंपनी के समग्र मार्केटिंग और सेल्स फंक्शन का नेतृत्व करेंगे. आशीष अनुपम, सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर को रिपोर्ट करना जारी रखेंगे और कोलकाता स्थित मुख्यालय से अपना कार्य संभालेंगे.
Advertisement
<

