Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
Jamshedpur Crime : थाने से महज 30 मीटर दूर तीन दुकानों में चोरी, एक आरोपी पकड़ाया, पेट्रोलिंग पर उठे सवाल
उदित वाणी, जमशेदपुर : सुंदरनगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. बुधवार देर रात चोरों ने सुंदरनगर थाना से महज 30 मीटर की दूरी पर स्थित तीन दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी. इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में भय और आक्रोश का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार, आधी रात के बीच चोरों ने राजू की पान दुकान का ताला काटकर गुटका, तंबाकू और अन्य सामान समेत करीब 15 हजार रुपये की चोरी कर ली. संदेह होने पर आसपास के लोगों ने एक आरोपी को मौके से पकड़कर पुलिस…
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में घरेलू कलह ने एक और जिंदगी निगल ली. बेल्डीह स्कूल गेट नंबर-3 के सामने स्थित एक आउटहाउस में टेंपो चालक छोटू निषाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार को सामने आई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात छोटू निषाद और उनकी पत्नी पिंकी देवी के बीच गाड़ी चलाने को लेकर तीखा विवाद हुआ था. छोटू की आदत थी कि वह शराब के नशे में टेंपो चलाते थे, जिसका उनकी पत्नी लगातार विरोध करती थीं. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई थी. गुरुवार…
उदित वाणी, रांची : सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने डिप्टी कलेक्टर समेत विभिन्न 45 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. जेपीएससी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल निर्धारित की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है. जेपीएससी ने…
Jamshedpur : हनुमान जयंती पर बागबेड़ा में मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन, भव्य हनुमान मंदिर बनाने की पहल
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत बागबेड़ा स्थित सिद्धू कान्हू मैदान में दिनांक 02/04/2026 को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर निर्माण एवं हनुमान जी की मूर्ति स्थापना के लिए विधिवत भूमिपूजन और शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. इस दौरान पुरोहित गजेंद्र पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं यजमान के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता महाबीर मुर्मू ने भूमिपूजन कर मंदिर निर्माण कार्य की शुरुआत की. मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक पिंटू तिर्की ने बताया कि हर वर्ष रामनवमी और विजय…
Jamshedpur : VBDA के 39वें सम्मान समारोह में रक्तदान जागरूकता और सेवा कार्यों के लिए राष्ट्रीय सुढी समाज सम्मानित
उदित वाणी, जमशेदपुर : राष्ट्रीय सुढी समाज द्वारा आज दिनांक 02/04/2026 को रक्तदान शिविर के प्रति समाज को जागरूक करने, रक्तदान शिविर आयोजित करने तथा जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध कराकर सहयोग करने के कार्यों के लिए VBDA के 39वें सम्मान समारोह के अवसर पर बिस्टुपुर स्थित माईकल जांन ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय सुढी समाज के पदाधिकारियों को मेंमटो देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय सुढी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष कृतिवास मंडल ने समाज के सभी वर्गों से अपील करते हुए कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि उन सभी निःस्वार्थ रक्तदाताओं का है, जिनकी…
टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव रॉय करेंगे उदघाटन, 84 क्लबों की होगी भागीदारी उदित वाणी, जमशेदपुर : लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट (322 ए) का 60वां डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “समागम 2026” 3 और 4 अप्रैल को द वेव इंटरनेशनल जमशेदपुर में आयोजित होने जा रहा है. मीडिया चेयरपर्सन लायन विवेक चौधरी, रीजन चेयरपर्सन अशोक खंडेलवाल, ज़ोन चेयरपर्सन शशि गाड़िया, लायन पी. पुष्पलता, लायन समीर खन्ना, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन डॉ. लायन मंजू रानी सिंह, लायन धर्मेंद्र सिंह, लायन विनीता शाह, लायन मदन केसरी तथा डाल्टनगंज से प्रेसिडेंट रूपेश कुमार ने बिष्टुपुर के आदित्व टावर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. यह दो…
जमशेदपुर में जया किशोरी की नानी बाई रो मायरो कथा का भावपूर्ण समापन, श्रद्धालु हुए भावविभोर
उदित वाणी, जमशेदपुर : साकची बोधि मंदिर मैदान में चल रही प्रसिद्ध धार्मिक कथा नानी बाई रो मायरो कथा का तीसरे एवं अंतिम दिन गुरुवार को भव्य और भावपूर्ण समापन हुआ. इस अवसर पर विश्वविख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, आस्था और समर्पण का गहरा संदेश दिया गया. व्यास पीठ से अपनी सुमधुर वाणी में पूज्या जया किशोरी ने नानी बाई एवं नरसी मेहता मिलन, श्रीकृष्ण-रूकमणी सहित मायरा भरने के प्रसंग को भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए. पिता-पुत्री के प्रेम और भक्ति का अद्भुत उदाहरण कथा का विस्तार…
Jamshedpur : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर सभी प्रखंडों और नगर निकायों में सघन निरीक्षण, योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी गई
उदित वाणी, जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार गुरुवार को सरकारी योजनाओं की प्रगति एवं नागरिकों को मिल रही सेवाओं की वास्तविक स्थिति की जांच हेतु सभी प्रखंडों और नगर निकायों में नियुक्त नोडल पदाधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में नोडल पदाधिकारियों ने पंचायतों और नगर क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की समीक्षा की. इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र, प्रज्ञा केंद्र, जन वितरण प्रणाली की दुकानें, मनरेगा कार्यस्थल एवं पंचायत भवनों का जायजा लिया गया. निरीक्षण में विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित सेवाओं…
उदित वाणी, जमशेदपुर/नई दिल्ली: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने आज नई दिल्ली स्थित रेल भवन में माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की देरी और बढ़ते कंजेशन के गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से उठाया. सांसद महोदय ने तथ्यात्मक आंकड़ों के साथ स्थिति स्पष्ट की— चक्रधरपुर डिवीजन में प्रतिदिन लगभग 249 मालगाड़ियाँ चल रही हैं, जबकि 25–30 यात्री ट्रेनें ही संचालित हो रही हैं. केवल टाटा स्टील से 50–60 मालगाड़ियाँ, रुंगटा से 15–20, तथा नोवोको विस्टास से 10–15 मालगाड़ियाँ प्रतिदिन संचालित होती हैं. इसके अतिरिक्त गुवा, बड़बिल, जोड़ा आयरन ओर माइंस से आसनसोल,…
Jamshedpur : साकची में न्यू सुख सागर रेस्तरां बना आकर्षण का केंद्र, शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों का मिलेगा शाही स्वाद
उदित वाणी, जमशेदपुर : साकची, कालीमाटी रोड, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक के सामने सुपर सेंटर के पांचवी मंजिल पर स्थित शहर के सबसे प्रसिद्ध शाकाहारी रेस्तरां, न्यू सुख सागर अपने गुणवत्ता के कारण ग्राहकों के जुबान पर शुद्ध शाकाहारी भोजन के लिए प्रसिद्ध हो गया है. भारतीय संस्कृति को दर्शाते हुए यहाँ भारत की सभी प्रसिद्ध शाकाहारी व्यंजन उपलब्ध हैं और अब न्यू सुख सागर रेस्तरां जमशेदपुर के लोगों के बीच शाही स्वाद का अनुभव कराने के लिए तैयार है. उद्घाटन ऑफर से ग्राहकों में उत्साह उक्त जानकारी देते हुए श्री चेतन राठौड़ ने कहा कि उद्घाटन ऑफर के तहत 30 अप्रैल तक…
