टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव रॉय करेंगे उदघाटन, 84 क्लबों की होगी भागीदारी
उदित वाणी, जमशेदपुर : लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट (322 ए) का 60वां डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “समागम 2026” 3 और 4 अप्रैल को द वेव इंटरनेशनल जमशेदपुर में आयोजित होने जा रहा है. मीडिया चेयरपर्सन लायन विवेक चौधरी, रीजन चेयरपर्सन अशोक खंडेलवाल, ज़ोन चेयरपर्सन शशि गाड़िया, लायन पी. पुष्पलता, लायन समीर खन्ना, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन डॉ. लायन मंजू रानी सिंह, लायन धर्मेंद्र सिंह, लायन विनीता शाह, लायन मदन केसरी तथा डाल्टनगंज से प्रेसिडेंट रूपेश कुमार ने बिष्टुपुर के आदित्व टावर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. यह दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम लायंस परिवार का एक बड़ा संगम होगा, जिसमें सेवा, प्रेरणा, सम्मान और नेतृत्व विकास पर विशेष जोर रहेगा.
समागम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन संजय कुमार और कॉन्फ्रेंस चेयरमैन पीएमजेएफ लायन राहुल वर्मा के नेतृत्व में हो रहे इस सम्मेलन में देशभर से लायंस लीडर, गणमान्य अतिथि और सैकड़ों लायन सदस्य भाग लेंगे. इस समारोह के मुख्य अतिथि पास्ट इंटरनेशनल प्रेसीडेंट लायन नरेश अग्रवाल होंगे, जबकि उदघाटन टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव रॉय होंगे. समारोह के आकर्षण देश के मोटिवेशनल गुरू राजेश पुरी होंगे, जो मुंबई से आ रहे हैं. साथ ही विशेष अतिथि के रूप में झारखंड इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय होंगे.
सम्मेलन का उद्देश्य
इस सम्मेलन का मुख्य लक्ष्य लायंस सदस्यों में सेवा उत्कृष्टता, नेतृत्व क्षमता और करुणा एवं सेवा भावना को और मजबूत करना है. दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रेरणादायक सत्रों, अवॉर्ड्स, वर्कशॉप और नेटवर्किंग के माध्यम से लायंस क्लब की सेवा परंपरा को नई ऊर्जा प्रदान किया जाएगा.
डिस्ट्रिक्ट 322 ए के 84 क्लब करेंगे शिरकत
डिस्ट्रिक्ट 322 ए के 84 सम्मानित क्लबों के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन, रीजन चेयरपर्सन, ज़ोन चेयरपर्सन, क्लब प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी, ट्रेजरर और सैकड़ों लायन सदस्य इस भव्य आयोजन में उपस्थित रहेंगे. डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन संजय कुमार ने सभी लायंस सदस्यों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हों और इसे यादगार बनाएं. मीडिया चेयरपर्सन लायन विवेक चौधरी ने बताया कि “समागम 2026” न केवल डिस्ट्रिक्ट 322 ए के लिए बल्कि पूरे लायंस आंदोलन के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम साबित होगा, जहां सेवा के नए संकल्प लिए जाएंगे. इसका थीम “करुणा के साथ सेवा”है.


