
उदित वाणी, जमशेदपुर : राष्ट्रीय सुढी समाज द्वारा आज दिनांक 02/04/2026 को रक्तदान शिविर के प्रति समाज को जागरूक करने, रक्तदान शिविर आयोजित करने तथा जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध कराकर सहयोग करने के कार्यों के लिए VBDA के 39वें सम्मान समारोह के अवसर पर बिस्टुपुर स्थित माईकल जांन ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय सुढी समाज के पदाधिकारियों को मेंमटो देकर सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर राष्ट्रीय सुढी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष कृतिवास मंडल ने समाज के सभी वर्गों से अपील करते हुए कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि उन सभी निःस्वार्थ रक्तदाताओं का है, जिनकी एक-एक बूंद से अनगिनत जीवन बचाए गए हैं. उन्होंने कहा कि सही मायनों में रक्तदाता ही समाज के असली हीरो हैं.
राष्ट्रीय सुढी समाज के पदाधिकारियों ने इस सम्मान के लिए VBDA (वोलीनटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन) तथा सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया.
उक्त सम्मान समारोह में राष्ट्रीय सुढी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष कृतिवास मंडल, केन्द्रीय महासचिव डॉ. अनुप कुमार मंडल, केन्द्रीय सचिव पुलक मंडल, संगठन सचिव संतोष कुमार गुप्ता, केन्द्रीय सह सचिव कौशिक मंडल, युवा प्रकोष्ठ के केन्द्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मंडल तथा महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा मंडल मौजूद रहे.

