
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत बागबेड़ा स्थित सिद्धू कान्हू मैदान में दिनांक 02/04/2026 को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर निर्माण एवं हनुमान जी की मूर्ति स्थापना के लिए विधिवत भूमिपूजन और शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया.
इस दौरान पुरोहित गजेंद्र पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं यजमान के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता महाबीर मुर्मू ने भूमिपूजन कर मंदिर निर्माण कार्य की शुरुआत की.

मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक पिंटू तिर्की ने बताया कि हर वर्ष रामनवमी और विजय दशमी के अवसर पर बागबेड़ा एवं आसपास के सभी अखाड़ा समितियों के झंडे सिद्धू कान्हू मैदान में एकत्रित होते हैं. मंदिर के निर्माण से सभी अखाड़ा समितियों को पूजा-अर्चना करने में सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि यहां भव्य हनुमान मंदिर के साथ विशाल हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी.
इस अवसर पर नरेश सोय, बनारस दास, मनोज तांती, बबलू गोडसेरा, प्रतीक सिंह दिनकर, अमरजीत सिंह, सोनू मिश्रा, अनिल महतो, टिंकु राउत, बबलू सिंह, भीम राउत, जीतू सिंह, सुनील कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

