
उदित वाणी, जमशेदपुर : साकची, कालीमाटी रोड, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक के सामने सुपर सेंटर के पांचवी मंजिल पर स्थित शहर के सबसे प्रसिद्ध शाकाहारी रेस्तरां, न्यू सुख सागर अपने गुणवत्ता के कारण ग्राहकों के जुबान पर शुद्ध शाकाहारी भोजन के लिए प्रसिद्ध हो गया है. भारतीय संस्कृति को दर्शाते हुए यहाँ भारत की सभी प्रसिद्ध शाकाहारी व्यंजन उपलब्ध हैं और अब न्यू सुख सागर रेस्तरां जमशेदपुर के लोगों के बीच शाही स्वाद का अनुभव कराने के लिए तैयार है.
उद्घाटन ऑफर से ग्राहकों में उत्साह
उक्त जानकारी देते हुए श्री चेतन राठौड़ ने कहा कि उद्घाटन ऑफर के तहत 30 अप्रैल तक रुपया 1,000/- या उससे अधिक की बीलिंग पर 10% की छूट दी जायेगी. न्यू सुख सागर के कुशल रसोइयों द्वारा निर्मित व्यंजनों को ग्राहकों के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है.
बेहतर माहौल और स्वच्छता पर विशेष ध्यान
न्यू सुख सागर रेस्तरां संगीतमय एवं बेहतर माहौल में अपने उच्च गुणवत्ता, स्वादिष्ट भोजन और पूर्ण रूप से स्वच्छता का ध्यान रखते हुए अपने ग्राहकों की सेवा में तत्पर हैं. यहाँ छोटे- मोटे बर्थडे एवं किट्टी पार्टी का भी आयोजन किया जा सकता है.
एक ही छत के नीचे मिलेगा मल्टी-क्यूज़ीन अनुभव
यहाँ इंडियन, चाइनीज, कांटीनेंटल और मैक्सिकन व्यंजन उपलब्ध हैं. न्यू सुख सागर द्वारा ग्राहकों को बेहतरीन एवं प्रमाणित स्वाद को उनकी प्लेटों तक पहुंचाने के लिए विशेष ध्यान रखा गया है.
2002 से कायम है भरोसा और गुणवत्ता
न्यू सुख सागर शहर का पुराना वेज रेस्तरां है जो 2002 से ही गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग करके स्वादिष्ट व्यंजन प्रस्तुत कर रहा है.
उद्घाटन समारोह में गणमान्य लोगों की उपस्थिति
उक्त उद्घाटन समारोह में चेतन राठौड़, हितेश राठौड़, आदर्श राठौड़, शिवम राठौड़ के अलावा शहर के अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे.

