Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
Jamshedpur News: DC कर्ण सत्यार्थी का LPG एजेंसियों को अल्टीमेटम- अधिक वसूली पर रद्द होगा लाइसेंस, हेल्पलाइन नंबर जारी
जमशेदपुर: घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के वितरण में पारदर्शिता लाने और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए उपायुक्त (DC) कर्ण सत्यार्थी ने कड़ा रुख अपनाया है. समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई गैस एजेंसी कृत्रिम अभाव (Artificial Scarcity) पैदा करती है या निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलती है, तो उसके विरुद्ध तत्काल सख्त विधिक और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी. अफवाहों और कालाबाजारी पर ‘जीरो टॉलरेंस’ बैठक के दौरान उपायुक्त ने गैस आपूर्ति व्यवस्था और वितरण प्रणाली की गहन समीक्षा की. उन्होंने सभी एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को नियमित…
Jamshedpur: नसबंदी की सलाह को ‘बच्चा बदलने’ की अफवाह समझा, एमजीएम अस्पताल में मचा हड़कंप
जमशेदपुर: डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार शाम करीब 5 बजे एक बड़ी गलतफहमी के चलते अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गायनिक वार्ड में भर्ती एक महिला को डॉक्टर ने तीन बच्चों के बाद परिवार नियोजन के तहत नसबंदी कराने की सलाह दी थी, लेकिन महिला के पति ने इस बात को गलत अर्थ में ले लिया। गम्हरिया से आए पति ने ‘नसबंदी’ की सलाह को ‘बच्चा बदलने’ की बात समझ लिया और घबराकर तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा दी। साथ ही अस्पताल अधीक्षक डॉ. बलराम झा से भी इसकी शिकायत की, जिससे अस्पताल…
पटमदा : भारतीय जनता पार्टी बोड़ाम मंडल द्वारा शनिवार को नवमनोनीत मंडल अध्यक्ष सनातन दास के नेतृत्व में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी, सनातन दास, नंदलाल सिंह, गुहीराम कुम्भकार, बिरिंची महतो, दीपक रजक, राजाराम महतो, सुधीर महतो, किरीटी कर्मकार, प्रबीर प्रामाणिक, सुकुमार प्रामाणिक, पद्म लोचन…
सरायकेला-खरसावाँ जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण: टाउन हॉल में रजत जयंती समारोह की धूम, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित
सरायकेला: सरायकेला-खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के गौरवशाली अवसर पर शनिवार को सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर जिले की विकास यात्रा को याद करते हुए आगामी लक्ष्यों के प्रति एकजुटता का आह्वान किया गया। विकास यात्रा और उपलब्धियों पर चर्चा कार्यक्रम का स्वागत संबोधन सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अभिनव प्रकाश ने किया। उन्होंने जिले की स्थापना से लेकर अब तक की 25 वर्षों की विकास यात्रा, विभिन्न क्षेत्रों में…
Jamshedpur News: CGPC का एलान – अंतिम अरदास में सादा लंगर देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान पत्र
जमशेदपुर: सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (CGPC) ने सिख समुदाय में सादगी और परंपराओं को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने सोनारी गुरुद्वारा साहिब में आयोजित एक धार्मिक समागम को संबोधित करते हुए कहा कि जो परिवार अपने बुजुर्गों के निधन पर ‘अंतिम अरदास’ के दौरान सादा लंगर परोसेंगे और संगत को नीचे पंगत में बैठाकर लंगर छकाएंगे, उन्हें सीजीपीसी और संबंधित गुरुद्वारा कमेटी द्वारा विशेष सम्मान पत्र दिया जाएगा। नियमों में आंशिक संशोधन और प्रोत्साहन चेयरमैन शैलेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि सीजीपीसी ने पहले भी बुजुर्गों की…
उदित वाणी आदित्यपुर: युवा जनशक्ति मोर्चा ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का त्वरित समाधान करने की मांग की है। इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा के नेतृत्व में युवा जनशक्ति मोर्चा की टीम ने जिला सिविल सर्जन से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की और स्वास्थ्य संबंधी मांग पत्र उन्हें सौंपा। मांग पत्र का वितरण मांग पत्र की प्रतिलिपि जिला उपायुक्त, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री और महामहिम राज्यपाल को भी डाक के माध्यम से भेजी गई है। टीम ने अधिकारियों से क्षेत्र के स्वास्थ्य सुधार हेतु त्वरित कार्रवाई की अपील की। टीम में प्रमुख…
उदित वाणी आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार ने आज दिन्दली बस्ती और आदित्यपुर बस्ती का दौरा किया। इस दौरे के दौरान महापौर ने बस्तीवासियों से बातचीत कर उनके सामने आने वाली स्थानीय समस्याओं का सीधा जायजा लिया और समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। बस्तीवासियों से संवाद महापौर संजय सरदार ने दौरे के दौरान स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उनके रोजमर्रा के मुद्दों जैसे सड़क, नालियों, जल निकासी और साफ-सफाई के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बस्तीवासियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। निर्माणाधीन पानी टंकी…
JAMSHEDPUR: सड़कों की मरम्मत, नाली सफाई और कचरा प्रबंधन के लिए मेयर सुधा गुप्ता ने किया व्यापक निरीक्षण
उदित वाणी जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने आज मानगो क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं मोहल्लों का व्यापक एवं तूफानी दौरा कर क्षेत्र की जमीनी हकीकत का निरीक्षण किया। यह दौरा पूरी तरह जनसमस्याओं को समझने, उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया। दौरे के दौरान मेयर ने कई प्रमुख क्षेत्रों का निरीक्षण किया, जहां स्थानीय नागरिकों ने सड़क, नाली एवं कचरा प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं को उनके समक्ष रखा। मेयर ने खुद मौके पर जाकर जर्जर सड़कों, अवरुद्ध नालियों तथा जगह-जगह लगे कचरे के ढेर…
UditVani, Jamshedpur: In a significant internal reshuffle aimed at strengthening operational efficiency, Tata Steel has deputed Subhendu Naskar, Head of SSP (O&M) at Bishnupur, to its Gamharia plant on a temporary basis. The transfer, effective from April 2, 2026, will remain in force for a period of six months. During his tenure at Gamharia, Naskar will oversee Steel Melting Shop (SMS) operations and focus exclusively on plant-related responsibilities. Despite the temporary assignment, he will continue to hold administrative accountability for his position at Bishnupur SSP in line with company policy. Sources within the company indicated that the move has been…
उदित वाणी, पोटका: प्रभात फेरी निकाल ग्रामीणों को किया जागरूक पोटका प्रखंड के डोमजूडी गांव में नशा, बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ एक जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान मुखिया अनीता मुर्मू के नेतृत्व में एसएलपीएस की महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर पूरे गांव में प्रभात फेरी निकाली और जोरदार प्रदर्शन किया. महिलाओं ने गांव के लोगों को इन सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक करने का प्रयास किया. अभियान जारी रखने का लिया संकल्प इस मौके पर मुखिया अनीता मुर्मू ने कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक डोमजूडी गांव पूरी तरह नशा मुक्त,…
