Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
उदित वाणी, जमशेदपुर : साहिबगंज में आयोजित 26वीं जूनियर झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर लौटी जमशेदपुर की टीम का बिस्टुपुर में सोमवार को भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. समारोह का आयोजन जमशेदपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा किया गया. इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय कोच सह झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव जेपी सिंह, मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद वसीम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे. विधायक…
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के वॉर्ड संख्या-17 अंतर्गत 6एलएफ फ्लैट संख्या-09 निवासी अतनु चक्रवर्ती के घर में चोरी की घटना घटित हुई है. फ्लैट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे चोर घर के अंदर आलमारी और बक्सा में रखे समान को भी यत्र तत्र बिखेर दिया. हालांकि घर से चुराए गए सामान के संबंध में वास्तविक जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है. क्योंकि गृह स्वामी अतनु चक्रवर्ती अपने परिवार के साथ एक उपनयन संस्कार में शामिल होने के लिए कोलकाता गए हुए हैं, जिसके कारण घर बंद था. नगर निगम की पार्षद नीतू शर्मा ने वॉर्ड…
Seraikela-Kharsawan : अवैध बालू यार्ड की आड़ में चल रही मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक फरार
उदित वाणी, चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र के मिरुडीह गांव में अवैध बालू डंपिंग यार्ड की आड़ में संचालित मिनी अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का उत्पाद विभाग ने भंडाफोड़ किया है. यह कार्रवाई सोमवार तड़के विशेष छापामारी अभियान के तहत की गई. जिला उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक क्षितिज मिंज के नेतृत्व में 06 अप्रैल 2026 को सुबह 2:30 बजे से 7:00 बजे तक अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान टीन शेड के भीतर अवैध रूप से भंडारित पंजाब निर्मित विभिन्न ब्रांड की शराब जब्त की गई. इसमें मैकडॉवेल नं.1, आफ्टर डार्क…
Jharkhand Crime : दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार
उदित वाणी, गुमला : झारखंड के गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है. पीड़िताओं में से एक युवती को उसके ब्वॉयफ्रेंड ने रविवार को घूमने के बहाने गुमला बुलाया था. वह अपनी एक सहेली के साथ पहुंची. युवती के ब्वॉयफ्रेंड ने अपने एक और दोस्त को मौके पर बुला लिया. इसके बाद दोनों लड़कियों को वे लोग सिसई थाना क्षेत्र में एक सुनसान इलाके में ले गए.…
Jamshedpur Crime : कब्रिस्तान के पास दो युवकों की पिटाई, एक अस्पताल में भर्ती -पुलिस जांच तेज, एक गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धतकीडीह कब्रिस्तान के समीप सोमवार को दो युवकों के साथ मारपीट की घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार, कुणाल सिंह और उनके साथी रणवीर मुखी को कुछ लोगों ने घेरकर बुरी तरह पीट दिया, जिससे दोनों घायल हो गए. गंभीर रूप से जख्मी कुणाल सिंह को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. घटना के पीछे आपसी विवाद या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट में शामिल कुछ लोगों…
उदित वाणी, साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल अनुमंडल अंतर्गत राधानगर थाना क्षेत्र से विवाहिता महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. आरोपी पति राहुल शेख को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पूछताछ में उसने पत्नी की हत्या कर शव गंगा नदी में फेंकने की बात स्वीकार की है. राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि 31 मार्च की रात वह अपनी पत्नी को गंगा नदी किनारे ले गया, जहां उसने पहले उसके गले पर चाकू से वार किया. इसके…
उदित वाणी, रांची : झारखंड को झकझोर देने वाले एक भयावह मामले में रांची पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की हत्या का खुलासा किया है, जिसकी कथित तौर पर एक व्यक्ति और उसके बेटे ने ‘सामाजिक कलंक’ के कारण हत्या कर दी थी. आरोपियों ने सबूत मिटाने के प्रयास में लड़की के शव को गुपचुप तरीके से बिहार के गया ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया. यह मामला रातू पुलिस थाना क्षेत्र से लड़की के अचानक लापता होने की जांच के दौरान सामने आया. जो मामला शुरू में गुमशुदा व्यक्ति का लग रहा था, वह जल्द ही हत्या की जांच में…
उदित वाणी, गुवाहाटी : असम विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के जरिए वहां की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि उन्हें और उनकी पार्टी के नेताओं को चुनाव प्रचार से रोकने की कोशिश की जा रही है और इसके लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) इस बार असम में 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. पार्टी के समर्थन में हेमंत सोरेन पिछले आठ दिनों से असम में कैंप कर रहे हैं और लगातार जनसभाएं तथा संपर्क अभियान चला…
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) के शैक्षणिक विंग क्लिनिकल सोसायटी ने 2 से 4 अप्रैल 2026 तक जमशेदपुर में अपनी 63वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस सफलतापूर्वक आयोजित की. वर्ष 1962 में स्थापित क्लिनिकल सोसायटी पिछले कई दशकों से टीएमएच और इससे जुड़े विभिन्न स्थानों के चिकित्सा पेशेवरों के बीच वैज्ञानिक चर्चा, सहयोग और ज्ञान साझा करने का प्रमुख मंच रही है. इसका मुख्य उद्देश्य समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है. यह कॉन्फ्रेंस क्लिनिकल सोसायटी के अंतर्गत पूरे वर्ष भर चलने वाली शैक्षणिक गतिविधियों का समापन थी. उद्घाटन सत्र में टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसीडेंट डीबी…
उदित वाणी, जमशेदपुर : इंकैब इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लंबित दिवालिया कार्यवाही के मामले में एक महत्वपूर्ण विकास हुआ है. नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) की प्रिंसिपल बेंच ने सोमवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा दायर अपील में 14-15 दिनों की देरी को माफ कर दिया. इससे दशकों से लंबित इस मामले में आगे सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है. एनसीएलएटी ने कंपनी अपील (इंसॉल्वेंसी) नंबर 224 ऑफ 2026 के साथ आई.ए. नंबर 814 ऑफ 2026 पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया. जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली बेंच ने ईपीएफओ की देरी माफी की अर्जी को…
