उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के वॉर्ड संख्या-17 अंतर्गत 6एलएफ फ्लैट संख्या-09 निवासी अतनु चक्रवर्ती के घर में चोरी की घटना घटित हुई है. फ्लैट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे चोर घर के अंदर आलमारी और बक्सा में रखे समान को भी यत्र तत्र बिखेर दिया.
हालांकि घर से चुराए गए सामान के संबंध में वास्तविक जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है. क्योंकि गृह स्वामी अतनु चक्रवर्ती अपने परिवार के साथ एक उपनयन संस्कार में शामिल होने के लिए कोलकाता गए हुए हैं, जिसके कारण घर बंद था. नगर निगम की पार्षद नीतू शर्मा ने वॉर्ड क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटना पर आक्रोश जताया है.
See also Jamshedpur Road Accident: जन्मदिन की खुशी बनी मातम: सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत
Advertisement
<


