Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
Best University in Jharkhand: BIT Mesra को ‘वेटरन्स इंडिया’ ने घोषित किया झारखंड का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय, छात्र विकास और नेतृत्व निर्माण में को मिला प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड
उदित वाणी, रांची: रांची स्थित बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा (BIT Mesra) को वेटरन्स इंडिया द्वारा ‘प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड्स’ (Pride of Nation Awards) के अंतर्गत झारखंड का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय घोषित किया गया है। यह सम्मान संस्थान को छात्र विकास, सामुदायिक सहभागिता, नेतृत्व निर्माण तथा कक्षा के बाहर मूल्य-आधारित शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। वेटरन्स इंडिया और प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड्स वर्ष 2015 में स्थापित वेटरन्स इंडिया (Veterans India) एक राष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है, जिसका नेतृत्व भारतीय सशस्त्र बलों के पूर्व सदस्यों द्वारा किया जाता है। यह संगठन देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों…
JAMSHEDPUR: ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा देश, निर्बाध आपूर्ति का खुलेगा रास्ता, जमशेदपुर के इंजीनियर सौम्य दीप ने जापान के टोक्यो में प्रस्तुत किया अपना शोध पत्र
उदित वाणी, जमशेदपुर : सोनारी निवासी मैकेनिकल इंजीनियर सौम्य दीप ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का मान बढ़ाते हुए ऊर्जा क्षेत्र में एक नई क्रांति की संभावना जगा दी है। जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित प्रतिष्ठित ‘एनर्जी टेक कॉन्फ्रेंस 2026’ के दौरान सौम्य दीप ने एक ऐसा अभिनव शोध पत्र प्रस्तुत किया, जो भविष्य में देश को ऊर्जा के क्षेत्र में न केवल आत्मनिर्भर बना सकता है, बल्कि निर्बाध आपूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करेगा। वर्तमान में विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में प्रशासक के पद पर कार्यरत सौम्य दीप स्वतंत्र रूप से भौतिकी और ऊर्जा के जटिल विषयों पर शोध कर…
Tata Steel Adventure Foundation: एवरेस्ट फतह करने वाले TSAF प्रमुख हेमंत गुप्ता का इस्तीफा, बेंगलुरु में शुरू करेंगे अपना स्टार्टअप
उदित वाणी, जमशेदपुर : कई युवा सपने देखते हैं, लेकिन उनमें से बहुत कम दिल की आवाज़ सुनकर उस पर चल पड़ते हैं. हेमंत गुप्ता (Hemant Gupta) उन चुनिंदा लोगों में से एक हैं, जिन्होंने IIT (आईआईटी) की चमकदार डिग्री को छोड़कर Mountaineering (पर्वतारोहण) जैसे “ऑफ-बीट” रास्ते को चुना और न सिर्फ खुद को साबित किया, बल्कि हजारों युवाओं की जिंदगी को नई दिशा दी. सपनों से शुरू हुई कहानी 2011 में हेमंत गुप्ता Tata Steel (टाटा स्टील) में Graduate Engineer Trainee (GET) के रूप में ज्वाइन हुए. उनकी पढ़ाई आईआईटी से हुई थी, जहां टेक्निकल स्किल्स सीखी जाती हैं, लेकिन…
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर की रिहायशी कॉलोनियों में अब पानी की तरह गैस सप्लाई (Gas Supply) भी तय समय पर मिलने लगी है। एलपीजी की बढ़ती किल्लत (LPG Shortage) का असर अब पाइपलाइन गैस उपभोक्ताओं पर भी साफ दिखने लगा है। शहर की प्रमुख सोसाइटी विजया गार्डेन (Vijaya Garden Jamshedpur) में 24 घंटे मिलने वाली गैस सप्लाई को घटाकर निर्धारित समय में सीमित कर दिया गया है। सोसाइटी में नोटिस जारी कर बताया गया है कि 6 अप्रैल से सुबह 5:30 से 7:30 बजे, दोपहर 12 से 2 बजे और शाम 7 से 9 बजे तक ही गैस की…
ADITYAPUR- Firing at BJP Leader’s Residence: आदित्यपुर में भाजपा नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, देखे VIDEO
उदित वाणी आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं. ताज़ा मामला सालडीह बस्ती क्षेत्र (ईएसआई अस्पताल के पास) का है, जहां मंगलवार सुबह लगभग 6:55 बजे अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता सपन कुमार दास के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर आस_पास के क्षेत्र में दहशत फैला दी. घटना के समय सपन दास और उनके घर के सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे. सपन कुमार दास श्रीश्री जन्माष्टमी पूजा समिति, अग्रदूत संघ के संस्थापक हैं. और क्षेत्र के प्रतिष्ठित एवं प्रभावशाली व्यक्तियों में उनकी पहचान है. सीसीटीवी में कैद हुई वारदात फायरिंग की…
UditVani, Jamshedpur : In a heartening outreach effort, Jamshedpur FC winger Ritwik Das visited DAV Bistupur, engaging with nearly 250 spirited students and leaving a lasting impression. The visit formed part of the club’s continued initiative to deepen its connection with the local community and inspire budding football enthusiasts. Ritwik interacted closely with the students, sharing insights from his footballing journey while also displaying his skills during an impromptu session that drew loud cheers. Adding to the excitement, he distributed Jamshedpur FC merchandise to winners of slogan-writing, drawing, and juggling competitions organised by the school. Encouraging greater fan participation, Ritwik…
UditVani, Jamshedpur : Kerala Public School (KPS), Kadma, marked NCC Raising Day with a grand celebration, underscoring the values of discipline, leadership, and national service. The event served as a tribute to the legacy of the National Cadet Corps and a recognition of the growing impact of the school’s own NCC unit. Ceremonial Start and expansion of the NCC Unit The program commenced at 11:00 a.m. with the traditional ceremonial lighting of the lamp and a prayer for the cadets’ success. A major highlight shared during the event was the significant growth of the KPS Kadma NCC unit. Since its…
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित टाटा फुटबॉल एकेडमी के समीप एक महिला पर गर्म चाय उड़ेलकर हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. इस हमले में महिला बुरी तरह झुलस गई, जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला उक्त स्थान पर चाय बेचने का काम करती है. सोमवार शाम एक व्यक्ति उसकी दुकान पर चाय पीने पहुंचा. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. विवाद इतना…
उदित वाणी, जमशेदपुर : साहिबगंज में आयोजित 26वीं जूनियर झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर लौटी जमशेदपुर की टीम का बिस्टुपुर में सोमवार को भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. समारोह का आयोजन जमशेदपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा किया गया. इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय कोच सह झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव जेपी सिंह, मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद वसीम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे. विधायक…
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के वॉर्ड संख्या-17 अंतर्गत 6एलएफ फ्लैट संख्या-09 निवासी अतनु चक्रवर्ती के घर में चोरी की घटना घटित हुई है. फ्लैट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे चोर घर के अंदर आलमारी और बक्सा में रखे समान को भी यत्र तत्र बिखेर दिया. हालांकि घर से चुराए गए सामान के संबंध में वास्तविक जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है. क्योंकि गृह स्वामी अतनु चक्रवर्ती अपने परिवार के साथ एक उपनयन संस्कार में शामिल होने के लिए कोलकाता गए हुए हैं, जिसके कारण घर बंद था. नगर निगम की पार्षद नीतू शर्मा ने वॉर्ड…
