उदित वाणी कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है.भाजपा को पूरा विश्वास है कि वह इस बार प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी और टीएमसी का किला ध्वस्त होकर रहेगा.वहीं, प्रदेश में भाजपा को शुरुआती रुझानों में मिल रही बढ़त पर महिलाओं ने खुशी जाहिर की.
समाचार एजेंसी से बातचीत में महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा कि मौजूदा समय में जिस तरह से केंद्र सरकार महिलाओं के हित के लिए काम कर रही है.सूबे के विकास को प्राथमिकता दे रही है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार भाजपा की सरकार बनकर रहेगी।
स्टेट काउंसिल मेंबर माया मुखर्जी ने कहा कि आज की तारीख में हमारा प्रदेश भगवामय हो चुका है और इसे लेकर हमें खुशी है.यह दुख की बात है कि प्रदेश की मुख्यमंत्री एक महिला है.इसके बावजूद प्रदेश में महिलाएं महफूज नहीं हैं.यह दुर्भाग्य की बात है कि ममता बनर्जी की आंखों में महिलाओं को लेकर कोई सम्मान नहीं है.ऐसी स्थिति में ममता बनर्जी को यहां पर रहने का कोई हक नहीं है.हमारा देश धीरे-धीरे भगवामय हो रहा है.इस बात को लेकर हमें खुशी है.हम अपनी खुशी को बयां नहीं कर सकते हैं।
इसके अलावा, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की भी तारीफ की.उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि हमें नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री मिले हैं.यह कहना गलत नहीं होगा कि उनके जैसा कोई प्रधानमंत्री हमें पहले कभी मिला था और ना ही कभी आगे मिलेगा.प्रधानमंत्री ने हमारे देश को विश्व में एक नई पहचान दी है।
वहीं, एक अन्य महिला पंपा दत्ता चौधरी ने भी पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की.उन्होंने कहा कि आज की तारीख में प्रधानमंत्री से मिली हिम्मत और सीख की वजह से हमें ममता बनर्जी के गढ़ को डिगाने में सफल हो पाए हैं.पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ जो अत्याचार हुआ है, उसका जवाब हमने दिया है.आज की तारीख में हमारे राज्य में महिलाओं की स्थिति ऐसी बन चुकी है कि महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पा रही हैं.अगर वो निकल भी पा रही हैं, तो वो खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पाती.ऐसी स्थिति में अगर आज की तारीख में हमारा प्रदेश भगवामय हो रहा है, तो यह हमारे लिए खुशी का दिन होना चाहिए।
आरजी कर कांड और सुरक्षा पर उठे सवाल
मौसमी घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिल रही शुरुआती बढ़त को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि आज की तारीख में प्रदेश में पूरा कचरा साफ हो रहा है.इसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी और सुवेंदु अधिकारी को बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं.उन्होंने ही हमारे राज्य को सुंदर बनाया है.यह कहना गलत नहीं होगा कि वह हमारे लिए भगवान हैं.उन्हीं स्वागत के लिए आज हम यहां पर आए हैं।
मोदी और सुवेंदु अधिकारी की तारीफ में उतरीं महिलाएं
एक अन्य महिला सविता चक्रवर्ती ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि आरजीकर प्रकरण में न्याय नहीं मिला.इससे भी ज्यादा दुख की बात यह है कि ममता दीदी खुद के प्रदेश की महिलाओं को आठ बजे के घर से बाहर नहीं निकलने का सुझाव दे रही हैं.क्या इस तरह के सुझाव को स्वीकार किया जा सकता है, वह भी आज दौर में जब लड़का-लड़की मिलकर दोनों मिलकर प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं.हमें पूरा विश्वास है कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के बाद हमारा बंगाल भी सोनार बंगला बनेगा।


