जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत पीएम मॉल के पास 27 जनवरी को छेड़खानी करने, मारपीट करने, गले से सोने की चेन और नकद 7200 रुपये की छिनतई करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने मामला दर्ज कराया है. आरआइटी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने
मामले में आरोपी माझी टोला हरि मंदिर के पास का संतोष कुमार गुप्ता, शोभा कुमारी सोनी, तिलोतमा सोनी, अनिल कुमार सोनी, सुनील कुमार सोनी और संजु कुमार को बनाया गया है. महिला का कहना है कि वह पीएम मॉल से खरीदारी करके बाहर निकली थी. इस बीच ही सभी आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. घटना का विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसके साथ छेड़खानी की. साथ ही गले से सोने की चेन और नकद 7200 रुपये की छिनतई भी कर ली. घटना के बाद मामला बिष्टूपुर थाने तक पहुंचा. इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: अज्ञात अपराधियों ने पीएम मॉल के बाहर महिला से छेड़खानी और छिनतई को दिया अंजाम
Advertisement
<

