उदित वाणी जमशेदपुर : शहर में चोरों के हौसले बुलंद हो चुके है कि अब पुलिस की नाक के नीचे चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है. ताजा मामला सिदगोड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां चोरों ने टीओपी से महज 20 कदम की दूरी पर स्थित एक गुमटी को अपना निशाना बनाया. इतना ही नहीं चोरों ने गुमटी से आइसक्रीम और अन्य सामानों की चोरी करने के बाद पास ही मैदान में उसे बड़े चाव से खाया और उसका रैपर भी वहीं फेक दिया. दरअसल बारीडीह चौक के पास विवेक झा अपनी एक छोटी सी गुमटी चलाते है. बीती रात 10 बजे वे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे. आज जब वह सुबह 7 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो पाया कि दुकान का सामान बिखरा पड़ा है और दुकान से महंगे समान गायब है. गल्ले की जांच की तो गल्ले से भी रुपये गायब थे. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. जांच में पुलिस ने पाया कि थोड़ी दूर मैदान पर चोरी किए गए सामानों को फेंका गया है. विवेक के अनुसार चोर गुमटी के पीछे बांस से बने घेरे को तोड़कर अंदर घुसे और अंदर रखे आइसक्रीम, चॉकलेट, सिगरेट के अलावा अन्य सामान चोरी कर ले गए. चोरों ने गल्ले में रखे 8 हजार रूपये की भी चोरी की. लगभग 35 से 40 हजार की चोरी हुई है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


