उदित वाणी : सीतारामडेरा थाना इलाके के देवनगर स्थित हनुमान मंदिर में चोरी करते एक आरोपी को लोगों ने रंगेहाथ दबोचा है. इसके बाद उसकी पिटाई की और फिर सीतारामडेरा पुलिस के हवाले कर दिया. घटना सोमवार रात की है. स्थानीय लोगों के अनुसार अहले सुबह मंदिर के आसपास के लोग जागे हुए थे. तभी उन्हें मंदिर में कुछ चहल कदमी का अहसास हुआ. मंदिर जाने पर लोगों ने चोर को दबोच लिया. पकड़ाये चोर को लोगों ने दिनभर बंधक बनाये रखा. उसकी पिटाई की और शाम को पुलिस के हवाले कर दिया. सीतारामडेरा क्षेत्र में ही 14 जनवरी की रात शनि मंदिर में चोरों ने हाथ साफ किया था. घटना के बाद मंदिर कमेटी के लोगों ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों की पहचान पुलिस को उपलब्ध कराई थी. फिलहाल, इस मामले में पुलिस अब तक चोरों को पकड़ने में असफल है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement

