उदित वाणी, कांड्रा: जिले के गम्हरिया स्थित पूंजी डूंगरी से इस नववर्ष यात्रा में एक साथ हजारों समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी जिसमें छोटे-छोटे बच्चों से लेकर जिम्मेदार बुजुर्ग शामिल हुए गम्हरिया के जगन्नाथपुर पंचायत से होती हुई यात्रा गम्हरिया स्टेशन पर जाकर समाप्त हुई पूरे रास्ते सदस्यों को स्थानीय लोगों के द्वारा ठंडे जल शरबत और पुष्प वर्षा करते देखा गया.
वही मौके पर जुटे लोगों में संरक्षक निशांत कुमार साह ने बताया कि बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस शोभायात्रा का आयोजन किया गया और हमें भरपूर समर्थन मिल रहा है करीब 500 की संख्या में मोटरसाइकिल से संघ के सदस्य अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं एवं 1000 पैदल सदस्यों ने यात्रा को संपूर्ण करने का ठाना है वही मौके पर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष राजू चौधरी ने बताया की जय श्रीराम के उद्घोष के साथ इस शोभा यात्रा की शुरुआत की गई है जो अब हर वर्ष जारी रहेगी युवाओं के जोश को देखते हुए हिंदूवादी लोग और हिंदूवादी विचारधारा को मानने वाले अपना भरपूर समर्थन देते नजर आ रहे हैं.
वही मौके पर पहुंचे भाजपा अनुसूचित जनजाति के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माहली ने भी पदयात्रा कर युवाओं का जोश बढ़ाया.



