उदित वाणी जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत दोमुहानी के पास मंत्री जी के सामने ही एक नाबालिग ने आत्महत्या करने के उद्देश्य से नदी में छलांग लगा दी थी. नाबालिग को नदी में छलांग लगाता देख मंत्री जी के समर्थकों ने उसे तत्काल नदी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना देते हुए तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. एमजीएम अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे फिट बताया जिसके बाद पुलिस ने उसे सीडब्ल्यूसी को सुपुर्द कर दिया. यह सारी घटना बुधवार देर शाम की है. हालांकि, गुरुवार से सीडब्ल्यूसी की देखरेख में बच्ची की तबियत बिगड़ती चली गई. सीडब्ल्यूसी आगे की कार्रवाई कर रही है. इस मामले में सीडब्ल्यूसी की सत्या ठाकुर ने बताया कि फिलहाल बच्ची की काउंसलिंग की जा रही है जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है. हालांकि सूत्र बताते है कि बच्ची के साथ पांच युवकों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया है. इसी से आहत पीड़िता नदी के आत्महत्या करने पहुंची थी. बच्ची ने पुलिस को पांचों युवकों का नाम भी बताया है, उसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी बरामद किया जिसमे से युवकों के मोबाइल नंबर भी मिले है. बच्ची दोमुहानी के पास ही रहती थी. बच्ची के मेडिकल के बाद ही मामला साफ हो पाएगा.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
JAMSHEDPUR : दोमुहानी में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री के सामने आत्महत्या करने पहुंची पीड़िता
Advertisement
<

