
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर टिमकेन कंपनी में चल रहे इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में कोन सेल डिपार्टमेंट ने ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन की टीम को हराकर विजेता का खिताब हासिल किया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन की टीम ने 8 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 85 रन बनाए. बाद में कोन सेल डिपार्टमेंट की टीम ने बिना विकेट खोए 5 ओवर में ही 88 रन बनाकर फाइनल मैच जीत लिया.
मैच के बाद जमशेदपुर प्लांट के जीएम ऑपरेशन राजीव सारस्वत, एजीएम एचआर दिनेश सिंह, हिमांशु मिश्रा और यूनियन के महामंत्री विजय यादव ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया. फाइनल मैच देखने के लिए सभी डिपार्टमेंट के कर्मचारी उपस्थित होकर मैच का आनंद लिए.
See also Jamshedpur: Gulmouhar School में सेलेब्रेट हुआ 'Miles of Smiles', बच्चों ने बनाई खास Emojis
Advertisement
<

