
उदित वाणी, जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. रक्तदान की महत्ता को समझते हुए एनएसएस के स्वयंसेवकों ने शिविर के आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग लिया.
इस शिविर में एनएसएस स्वयंसेवक अनुकूल कुमार राय और आयुष बनर्जी ने रक्तदान किया. इस दौरान एनएसएस (केसीसी) द्वारा 10 यूनिट रक्तदान हुआ. डॉक्टरों ने बताया कि लोगों में यह भ्रम है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है. रक्तदान से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि सभी को 3 महीने में एक बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए.
इससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है. साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहता है. रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को जमशेदपुर ब्लड बैंक की ओर से प्रोत्साहित करते हुए प्रमाण पत्र देकर भी सम्मानित किया गया.
रक्तदान शिविर में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आले अली,एनएसएस समन्वयक सैयद साजिद परवेज एवं एनएसएस स्वयंसेवक अब्दुल कादिर मौजूद थे.
हमेशा खबरों से अपडेट रहने के लिए फॉलो करे….

