Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के तीन कमेटी मेंबरों के चुनाव की प्रक्रिया के लिए पिछली कमिटी मीटिंग में चुनाव संचालन समिति का गठन एवं कार्यभार सर्व समिति से दिया गया था. गुरुवार चुनाव संचालन समिति के प्रमुख चितानंद खंडाई के द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई. फॉर्म 13 अप्रैल को वितरित किया जाएगा एवं 17 अप्रैल को मतदान का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा. मतदान समाप्ति होने के बाद मतगणना का कार्यक्रम एवं विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी.
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील में ग्रेड रिवीजन को लेकर गुरुवार को भी वार्ता का दौर जारी रहा. इस वार्ता में टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के साथ ही टाटा स्टील कलिंगानगर के भी यूनियन पदाधिकारी शामिल थे. वार्ता में टिस्को एलाउंस पेंशन स्कीम के साथ विभिन्न एलाउंसेस को लेकर भी वार्ता हुई. वार्ता में एनएस ग्रेड के कर्मियों को लेकर वार्ता हुई. एनएस ग्रेड के कमेटी मेंबरों ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी से मिल अपनी बातों को रखा. उपाध्यक्ष संजीव तिवारी और सहायक सचिव श्याम बाबू के नेतृत्व में स्टील वेज के समान एनएस ग्रेड के…
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स जमा करने का काम विगत एक अप्रैल से बन्द है, जिसके कारण होल्डिंग टैक्स का भुगतान करने के इच्छुक होल्डिंग धारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. बताया जाता है कि साईट बन्द रहने की वजह से होल्डिंग टैक्स जमा नहीं हो पा रहा है. नगर निगम के सूत्रों का कहना है कि वर्तमान समय में होल्डिंग टैक्स जमा करने वाले साईट के मेंटेनेंस का काम चल रहा है और 10 तक साईट का मेेंटेनेंस कार्य पूर्ण होने की बात कही जा रही है. हालाँकि यह भी बताया जा…
Sub Junior Women’s National Hockey : जीत के साथ ओडिशा, MP, UP और झारखंड ने बनाई सेमीफाइनल में जगह
उदित वाणी, रांची : गुरुवार को झारखंड के रांची में मरांग गोमके जयपाल सिंह इंटरनेशनल एस्ट्रो-टर्फ स्टेडियम में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर विमेंस नेशनल चैंपियनशिप 2026 के डिवीजन ‘ए’ के क्वार्टर फाइनल में ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड की टीमों ने जीत हासिल की. चारों टीम ने जीत के साथ ही सेमीफाइनल में जगह बना ली है. पहले क्वार्टर फाइनल में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने हॉकी महाराष्ट्र पर 8-1 से शानदार जीत दर्ज की. प्रियंका मिंज (8वें, 26वें, 41वें, 54वें मिनट) बेहतरीन फॉर्म में थीं. उन्होंने अपनी टीम के लिए चार गोल किए. प्रिंसेस प्रिया एक्का…
Jamshedpur-Rural : डुमरिया में उमड़ा आस्था का सागर, अखंड हरिनाम संकीर्तन में गूंजे राधे-गोविन्द के जयकारे
उदित वाणी, जमशेदपुर : डुमरिया में इन दिनों भक्ति की अद्भुत बयार बह रही है. प्रखंड मुख्यालय में आयोजित सात दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन के तीसरे दिन गुरुवार को श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला. जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ती जा रही है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया है. संकीर्तन के दौरान राधे-गोविन्द के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा. मधुर भक्ति गीतों और संकीर्तन की धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए. सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं का आना शुरू…
Jamshedpur : एनेस्थीसिया जटिलता से मौत पर बवाल, चिकित्सकों पर धारा 103 लगाने के खिलाफ आईएमए का कड़ा विरोध
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में हाल ही में अपेंडिसाइटिस के उपचार के दौरान हुई एक दुखद घटना ने चिकित्सा जगत और प्रशासन के बीच गंभीर बहस खड़ी कर दी है. एनेस्थीसिया दिए जाने के बाद दवा के रिएक्शन से उत्पन्न जटिलताओं के कारण एक मरीज की मृत्यु हो गई. इस घटना पर जहां शोक और संवेदना व्यक्त की जा रही है, वहीं इलाज कर रहे चिकित्सकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) लगाए जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जमशेदपुर इकाई ने इस कार्रवाई को पूरी तरह अनुचित और कानून की…
ISL 2026- JFC vs MCFC: ‘फर्नेस’ में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा: सार्थक गोलुई के गोल से जमशेदपुर ने मुंबई सिटी को बराबरी पर रोका
उदित वाणी, जमशेदपुर : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (द फर्नेस) में आज खेले गए आईएसएल (ISL) के एक रोमांचक मुकाबले में जमशेदपुर एफसी (JFC) ने अंतिम क्षणों में गोल दागकर मुंबई सिटी एफसी (MCFC) के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला. मैच के आखिरी पलों में सार्थक गोलुई*m द्वारा किए गए हेडर ने जमशेदपुर को सीजन की पहली हार से बचा लिया. पहले हाफ में मुंबई को मिली किस्मत की मदद मैच की शुरुआत से ही जमशेदपुर एफसी ने आक्रामक रुख अपनाया. मेसी बाउली ने शुरुआती 30 मिनटों में कई मौके बनाए, लेकिन मुंबई के डिफेंस और गोलकीपर ने शानदार खेल…
Jamshedpur-Rural : लैम्पस में धान घोटाले का खुलासा: संचालक ने परिवार के नाम पर बेची 374 क्विंटल धान, किसानों में आक्रोश
उदित वाणी, जमशेदपुर : गुड़ाबांदा प्रखंड के बनमाकड़ी लैम्पस में धान अधिप्राप्ति को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है, जिससे स्थानीय किसानों में मायूसी और आक्रोश है. आरोप है कि लैम्पस संचालक जवाहरलाल बारिक ने अपने पुत्र जयंत बारिक, पुत्री कल्याणी बारिक और पत्नी सौदामिनी बारिक के नाम पर कुल 374 क्विंटल धान बेचकर नियमों का उल्लंघन किया और मुनाफा कमाया. मामले की जांच प्रमुख शुभोजीत मुंडा और उप प्रमुख रतन लाल राउत की मांग पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फीकार अंसारी द्वारा की गई. जांच में गड़बड़ी मिलने के बाद लैम्पस को सील कर दिया गया और संबंधित रजिस्टर…
JITO Ranchi Chapter: विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर भव्य आयोजन, अमित शाह का संबोधन रहा आकर्षण का केंद्र
उदित वाणी, रांची : जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) रांची चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के द्वितीय संस्करण का भव्य आयोजन रांची के मारवाड़ी भवन में किया गया. इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में 1000 से अधिक श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. कार्यक्रम का समय प्रातः 7:30 बजे से 9:36 बजे तक निर्धारित था, जिसमें जैन समाज और अन्य गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. भक्तिमय प्रस्तुति और मुख्य अतिथि आयोजन की शुरुआत मंगलाचरण से हुई, जिसके पश्चात णमोकार मंत्र की महिमा और इसके आध्यात्मिक महत्व पर विचार व्यक्त किए गए. प्रख्यात गायक विशाल जैन ने अपनी सुमधुर भक्ति प्रस्तुतियों से…
UditVani, Jamshedpur : In a night charged with intensity and drama, Jamshedpur FC produced a thrilling late comeback to hold table-toppers Mumbai City FC to a 1–1 draw in a pulsating Indian Super League encounter at the iconic JRD Tata Sports Complex on Thursday. The decisive moment came deep into regulation time when substitute Sarthak Golui rose above the Mumbai defence to power home a dramatic 90th-minute equaliser, rescuing a crucial point for the hosts and igniting celebrations inside the Furnace. Despite the final scoreline, Jamshedpur will rue missed opportunities after dominating large stretches of the contest. The Men of…
