
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के तीन कमेटी मेंबरों के चुनाव की प्रक्रिया के लिए पिछली कमिटी मीटिंग में चुनाव संचालन समिति का गठन एवं कार्यभार सर्व समिति से दिया गया था. गुरुवार चुनाव संचालन समिति के प्रमुख चितानंद खंडाई के द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई. फॉर्म 13 अप्रैल को वितरित किया जाएगा एवं 17 अप्रैल को मतदान का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा. मतदान समाप्ति होने के बाद मतगणना का कार्यक्रम एवं विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी.
Advertisement
<

